June 20, 2026
National

राहुल गांधी ने देशभर के छात्रों को जागरूक करने का काम किया : अजय राय

Rahul Gandhi worked to raise awareness among students across the country: Ajay Rai

20 जून । उत्तर प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष अजय राय ने लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम का जिक्र करते हुए कहा कि इससे हमने उन छात्रों को जागरूक करने का काम किया है, जो तनाव में आकर आत्महत्या का रास्ता अपना लेते हैं।

उन्होंने शनिवार को पत्रकारों से बातचीत में कहा कि अभी यह कार्यक्रम राजस्थान के कोटा में हुआ है। इसमें बड़ी संख्या में छात्र शामिल हुए हैं। इस कार्यक्रम के जरिए देशभर के छात्रों के बीच में बड़ा संदेश गया है कि हमें संघर्ष करना है, लड़ना है, आत्महत्या कोई रास्ता नहीं है। छात्रों को राहुल गांधी ने रास्ता दिखाया है, जिस पर चलकर वो अपना भविष्य संवारने का काम करेंगे।

अजय राय ने कहा कि अभी यह कार्यक्रम राजस्थान के कोटा में हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। अब आने वाले दिनों में अन्य शहरों में इसी तरह के कार्यक्रम करके छात्रों को जागरूक करने का काम किया जाएगा। इस तरह का कार्यक्रम प्रमुख रूप से प्रयागराज, पटना और दिल्ली में भी आयोजित किया जाएगा। हमें पूरा विश्वास है कि इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्र शामिल होंगे। ये तीनों कार्यक्रम अभी प्रस्तावित हैं। इन कार्यक्रमों में उस पूरे एरिया के बच्चे शामिल होंगें, जो परेशान हैं।

इसके अलावा, उन्होंने राम मंदिर के चढ़ावे में हुए घपलेबाजी मामले पर भी अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि अभी इस मामले में एसआईटी गठित की गई है। अभी तक एफआईआर दर्ज नहीं की गई है। ऐसी स्थिति में सवाल यह है कि जांच किसकी हो रही है? जांच किसकी हो रही है? इसका मतलब है कि चीजों को भ्रमित करने की कोशिश की जा रही है।

उन्होंने कहा कि आप देख सकते हैं कि उसी एसआईटी में अधिकारी विजय विश्वास पंत भी शामिल हैं, जो प्रयागराज में कमिश्नर थे….उसके बाद भगदड़ मच गई। क्या विश्वास पंत के खिलाफ सरकार ने कोई कार्रवाई की। अब उसी दागदार अधिकारी को एसआईटी में भेज दिया गया है। इससे यह साफ जाहिर होता है कि यह एसआईटी लोगों को क्लीनचिट देने के लिए बनी है।

Leave feedback about this

  • Service