June 20, 2026
National

पश्चिम बंगाल दिवस पर सियासत: शुभंकर सरकार का आरोप, इतिहास मिटाने की कोशिश कर रही है भाजपा

Politics over West Bengal Day: Shubhankar Sarkar alleges BJP is trying to erase history.

20 जून । पश्चिम बंगाल कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष शुभंकर सरकार भाजपा पर इतिहास को तबाह करने के आरोप लगाते हुए कहा कि आज पश्चिम बंगाल दिवस नहीं है।

उन्होंने शनिवार को समाचार एजेंसी आईएएनएस से बातचीत में कहा कि सच्चाई यह है कि उन दिनों मतदान प्रणाली हुआ करती थी। हिंदू महासभा की ओर से सिर्फ श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने मतदान किया था। ज्योति बसु और रतनलाल ब्राह्मण की ओर से दो मतदान प्राप्त हुए थे। 58 लोगों ने पश्चिम बंगाल के पक्ष में मतदान किया था।

इसके अलावा 21 लोग ऐसे थे, जो पश्चिम बंगाल के पक्ष में नहीं थे। ये लोग पाकिस्तान के पक्ष में थे। कुल मिलाकर यह सभी इतिहास को खत्म करना चाहते थे और अब मौजूदा परिस्थिति में ये लोग सिर्फ राजनीति करने पर आमादा हो रहे हैं, जिसे किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं किया जा सकता है।

इसके अलावा उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि ये पार्टी अब लोगों के बीच में झूठ परोसने का काम करती है। कायदे से पश्चिम बंगाल दिवस 15 अगस्त होना चाहिए, क्योंकि उसी दिन हमें अंग्रेजों से आजादी मिली थी। उसी दिन पूरे देश को आजादी मिली थी और साथ ही पश्चिम बंगाल को भी मान्यता मिली थी।

उनके मुताबिक, कुल मिलाकर अगर हम व्यावहारिक और सैद्धांतिक रूप से देखें तो पश्चिम बंगाल दिवस 15 अगस्त होना चाहिए और सांस्कृतिक रूप से भी हम लोग बंगाली नववर्ष 14 और 15 अप्रैल को मनाते हैं।

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष शुभंकर सरकार ने कहा कि इस तरह से देखें तो भाजपा अपने राजनीतिक फायदे के लिए अलग-अलग तरह की अवधारणाएं स्थापित करके उसे जमीन पर उतारने का काम करती है, लेकिन मैं एक बात साफ कर देना चाहता हूं कि उससे इसे किसी भी प्रकार का राजनीतिक फायदा होने वाला नहीं है।

उनके मुताबिक, भाजपा के लोग राजनीतिक फायदा प्राप्त करने के लिए अलग-अलग प्रकार का प्रोपेगेंडा प्रचारित करने की कोशिश कर रही है। बीजेपी पश्चिम बंगाल के लोगों के बीच में गलत संदेश प्रचारित करने की कोशिश कर रही है।

Leave feedback about this

  • Service