July 2, 2026
Entertainment

‘वेलकम टू द जंगल की सफलता में आपका आशीर्वाद भी शामिल’, अक्षय कुमार ने फरीदा जलाल और किरण कुमार का जताया आभार

“Your blessings are also part of the success of ‘Welcome to the Jungle’,” Akshay Kumar expresses gratitude to Farida Jalal and Kiran Kumar.

बॉलीवुड सुपरस्टार अक्षय कुमार इन दिनों अपनी हाल ही में रिलीज हुई फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ को लेकर सुर्खियों में हैं। इस फिल्म को रिलीज के बाद से ही दर्शकों और समीक्षकों दोनों से अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है। इसी बीच अक्षय कुमार ने सोशल मीडिया पर एक भावुक पोस्ट साझा किया, जिसमें फिल्म से जुड़े वरिष्ठ कलाकारों फरीदा जलाल और किरण कुमार के प्रति आभार व्यक्त किया। अक्षय ने कहा कि फिल्म की सफलता में उनका आशीर्वाद और अनुभव शामिल है।

अक्षय कुमार ने अपने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर पोस्ट की, जिसमें वह फरीदा जलाल और किरण कुमार के साथ नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर में तीनों मुस्कुराते हुए कैमरे के सामने पोज देते दिखाई दे रहे हैं। इसी तस्वीर के साथ अक्षय ने कैप्शन में अपने दिल की बात साझा की है।

उन्होंने पोस्ट के कैप्शन में लिखा, ”अगर एक तस्वीर हजार शब्दों के बराबर होती है, तो यह तस्वीर मेरे लिए लाखों इमोशन्स के बराबर है। ‘बड़ी बी’ सही कह रही हैं। इस समय जो मैं महसूस कर रहा हूं, उसके सामने धन्यवाद शब्द बहुत छोटा है।”

उन्होंने आगे कहा, ”मैं ‘वेलकम टू द जंगल’ से जुड़े हर एक व्यक्ति का आभारी हूं, लेकिन खास तौर पर मैं फरीदा जी और किरण सर जैसे दिग्गज कलाकारों के सामने नतमस्तक हूं। शायद इन्हीं के आशीर्वाद से हमारी फिल्म को दर्शकों का इतना अपार प्यार मिल रहा है। पूरी टीम की तरफ से आप सभी को प्यार। जय महाकाल।”

फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ लोकप्रिय ‘वेलकम’ फिल्म फ्रेंचाइजी का तीसरा पार्ट है। इस फिल्म का निर्देशन अहमद खान ने किया है, जबकि इसका निर्माण फिरोज ए. नाडियाडवाला ने किया है। फिल्म में अक्षय कुमार के साथ सुनील शेट्टी, परेश रावल, अरशद वारसी, तुषार कपूर, श्रेयस तलपड़े, संजय दत्त, जैकलीन फर्नांडिस, दिशा पाटनी, रवीना टंडन, लारा दत्ता, जॉनी लीवर, राजपाल यादव, कीकू शारदा, कृष्णा अभिषेक, दलेर मेहंदी, फरीदा जलाल और किरण कुमार जैसे कई बड़े नाम शामिल हैं।

यह फिल्म 22 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी और रिलीज के बाद से ही इसे दर्शकों से अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है।

Leave feedback about this

  • Service