July 18, 2026
Entertainment

अमिताभ बच्चन ने ‘केबीसी’ में बदलावों की घोषणा की, बोले- कंटेस्टेंट्स को ज्यादा सोचना होगा

Amitabh Bachchan announced changes to ‘KBC’, saying contestants will have to think more.

सोनी पिक्चर्स नेटवर्क्स इंडिया (एसपीएनआई) और अमिताभ बच्चन ने ‘कौन बनेगा करोड़पति’ (केबीसी) के नए सीजन की थीम ‘सोचना पड़ेगा’ का अनावरण किया। नए थीम को शो के ऑफिशियल प्रोमो होस्ट चैनल के ऑफिशियल सोशल मीडिया अकाउंट पर दिखाया गया। जहां अमिताभ बच्चन ने बताया कि इस सीजन में शो में कुछ बदलाव किए गए हैं।

उन्होंने कहा कि इस सीजन में कंटेस्टेंट्स को अब ज्यादा सोचना होगा। पहले प्रोमो में अपने खास अंदाज में बोलते हुए अमिताभ बच्चन कहते हुए दिखाई दे रहे हैं, “आज-कल जवाब जो है वो हर जगह मिलने लग गया है, आपकी जेब में भी। नहीं समझे? अरे भाईसाहब, आपके फोन पर। इसलिए इस बार केबीसी में हमने कुछ बदलने की कोशिश की है, जवाब याद रखने से काम नहीं चलेगा, उस जवाब के लिए आपको सोचना पड़ेगा। जी हां, सोचना पड़ेगा।”

दूसरे प्रोमो में अमिताभ बोलते हुए दिख रहे हैं, “भूगोल, इतिहास, और विज्ञान में सबका ज्ञान इस बार केबीसी में काफी नहीं होगा। क्योंकि, अब खेल जो है वो बदल गया है। सिर्फ याद रखने से काम नहीं चलने वाला, ‘सोचना पड़ेगा’, जी हां।”

तीसरे प्रोमो में अमिताभ बच्चन बोलते हुए दिख रहे हैं, “आज, एआई ने दुनिया बदल दी है, और यह बदलाव रुकने वाला नहीं है। जो कल तक नामुमकिन लगता था, वह अब बस एक पल में मुमकिन हो सकता है। इस तेजी से बदलती दुनिया में, हम सभी को खुद को ढालना होगा। इसीलिए हमने केबीसी में भी बदलाव लाने की कोशिश की है। अब, जवाब देने से पहले, आपको हां, सोचना होगा। इस वर्ष केबीसी का 18वां सीजन 10 अगस्त से शुरू होगा।”

इस वर्ष के कैंपेन के पीछे का आइडिया शेयर करते हुए ‘सोनी पिक्चर्स नेटवर्क्स इंडिया’ के स्पोक्सपर्सन ने कहा, “केबीसी एक कल्चरल फिनॉमिना बन गया है जिसने खुद को नॉलेज पर आधारित बातचीत शुरू करने वाले के तौर पर मजबूती से स्थापित किया है। इस सीजन में, ‘सोचना पड़ेगा’ के साथ, बातचीत अप्लाइड नॉलेज और डिसीजन मेकिंग की पावर को सेलिब्रेट करने के लिए रहेगा। इस सीजन में, केबीसी एक ऐसी सोच को सपोर्ट कर रहा है जो आज की दुनिया में तेजी से रेलिवेंट होती जा रही है।

बता दें कि ‘कौन बनेगा करोड़पति’ पहली बार वर्ष 2000 में शुरू हुआ था, जिसमें अमिताभ बच्चन ने होस्ट का रोल निभाया था और इस क्विज शो को इंडियन टेलीविजन की सबसे आइकॉनिक फ्रेंचाइजी में से एक बना दिया था। तीसरे सीजन को छोड़कर, जिसे 2007 में शाहरुख खान ने होस्ट किया था, अमिताभ बच्चन ने शो के हर एडिशन को होस्ट किया है।

Leave feedback about this

  • Service