July 21, 2026
National

पुण्यतिथि पर लालजी टंडन को केंद्रीय मंत्री और कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने दी श्रद्धांजलि

Union ministers and chief ministers of several states paid tribute to Lalji Tandon on his death anniversary.

भाजपा के वरिष्ठ नेता, बिहार और मध्य प्रदेश के पूर्व राज्यपाल लालजी टंडन की पुण्यतिथि पर केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान सहित कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने श्रद्धांजलि देते हुए याद किया है। केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने एक्स पर लिखा, “लोकप्रिय जननेता, सरलता व सादगी की प्रतिमूर्ति, मध्यप्रदेश के पूर्व राज्यपाल, हमारे अग्रज श्रद्धेय लालजी टंडन की पुण्यतिथि पर विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं! आदरणीय बाबूजी के प्रखर विचार और आदर्श जीवन सदैव हमें राष्ट्र सेवा व समाज के उत्थान के लिए प्रेरित करते रहेंगे। चरणों में कोटि-कोटि प्रणाम!”

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने एक्स पर पोस्ट किया, “भाजपा परिवार के वरिष्ठ सदस्य एवं बिहार तथा मध्यप्रदेश के पूर्व राज्यपाल लालजी टंडन ‘बाबू जी’ की पुण्यतिथि पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि!”

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने एक्स पर पोस्ट किया, “भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व राज्यपाल श्रद्धेय लालजी टंडन की पुण्यतिथि पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि। जनसेवा, सादगी और राष्ट्रहित के प्रति उनका समर्पित जीवन सदैव प्रेरणास्रोत बना रहेगा। उनके आदर्श और योगदान को राष्ट्र सदैव स्मरण करता रहेगा।”

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने एक्स पर लिखा, “भाजपा के वरिष्ठ नेता, मध्य प्रदेश के पूर्व राज्यपाल, श्रद्धेय लालजी टंडन ‘बाबूजी’ की पुण्यतिथि पर भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। सादगी, सेवा और संगठन के मूल्यों से परिपूर्ण आपका जीवन हम सभी के लिए प्रेरणादायक है। राष्ट्र और समाज के प्रति आपका समर्पण सदैव जनसेवा के पथ पर हमारा मार्गदर्शन करता रहेगा।”

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक्स पर पोस्ट किया, “लोकप्रिय राजनेता, बिहार एवं मध्य प्रदेश के पूर्व राज्यपाल लालजी टंडन ‘बाबू जी’ की पुण्यतिथि पर विनम्र श्रद्धांजलि। सरलता, सौम्यता और जनसरोकारों के प्रति ‘बाबू जी’ की प्रतिबद्धता ने उन्हें समाज के प्रत्येक वर्ग का प्रिय बनाया। उनका व्यक्तित्व हम सभी के लिए हमेशा अनुकरणीय रहेगा।”

उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने लिखा, “सादगी की प्रतिमूर्ति, भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं मध्य प्रदेश व बिहार के पूर्व राज्यपाल लालजी टंडन ‘बाबूजी’ की पुण्यतिथि पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि!सादगी, शुचिता और जनसेवा के आदर्शों से परिपूर्ण उनका जीवन राष्ट्रसेवा और लोककल्याण के लिए समर्पित रहा। जनहित व सुशासन के प्रति उनकी निष्ठा सदैव प्रेरणास्रोत रहेगी।”

उत्तर प्रदेश के भाजपा अध्यक्ष पंकज चौधरी ने एक्स पर पोस्ट किया, “बिहार एवं मध्य प्रदेश के पूर्व राज्यपाल एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता लालजी टंडन की पुण्यतिथि पर विनम्र श्रद्धांजलि। लखनऊ के विकास, संगठन की सुदृढ़ता और जनसेवा के प्रति उनका समर्पण सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा।”

Leave feedback about this

  • Service