August 13, 2026
National

डॉ. पद्मा गुरमीत को यूटी लद्दाख राज्य पुरस्कार 2025 से सम्मानित किया गया

Dr. Padma Gurmet has been honoured with the UT Ladakh State Award 2025.

लेह स्थित राष्ट्रीय ‘सोवा-रिगपा’ संस्थान के निदेशक डॉ. पद्मा गुरमीत को लद्दाख में सोवा-रिग्पा चिकित्सा प्रणाली के संरक्षण, संवर्धन और विकास में उनके योगदान के लिए वर्ष 2025 का केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख राज्य पुरस्कार प्रदान किया गया है। यह पुरस्कार लद्दाख के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना द्वारा केंद्र शासित प्रदेश राज्य पुरस्कार समारोह के दौरान प्रदान किया गया, जहां वर्ष 2022-2025 के दौरान विभिन्न क्षेत्रों में असाधारण योगदान और अनुकरणीय सेवा के लिए 36 विशिष्ट व्यक्तियों को सम्मानित किया गया।

समारोह को संबोधित करते हुए उपराज्यपाल ने इस बात पर प्रकाश डाला कि ये पुरस्कार उन व्यक्तियों को सम्मानित करने के उद्देश्य से दिए जाते हैं जिनकी निष्ठा, उत्कृष्टता और सेवा ने समाज पर सार्थक प्रभाव डाला है। उन्होंने युवा पीढ़ी को उत्कृष्टता प्राप्त करने और केंद्र शासित प्रदेश के कल्याण और विकास में सकारात्मक योगदान देने के लिए प्रेरित करने के महत्व पर भी बल दिया।

डॉ. पद्मा गुरमीत को मिली यह मान्यता राष्ट्रीय सोवा-रिग्पा संस्थान के लिए अत्यंत गर्व की बात है और लद्दाख की समृद्ध पारंपरिक ज्ञान और स्वास्थ्य देखभाल प्रणालियों में से एक, ‘सोवा-रिगपा’ के संरक्षण, संवर्धन और उन्नति की दिशा में उनके निरंतर प्रयासों की एक महत्वपूर्ण स्वीकृति का प्रतिनिधित्व करती है। लेह स्थित राष्ट्रीय ‘सोवा-रिगपा’ संस्थान के संकाय, कर्मचारियों और छात्रों ने डॉ. पद्मा गुरमीत को इस प्रतिष्ठित सम्मान पर हार्दिक बधाई दी और ‘सोवा-रिगपा’ के विकास और उन्नति के प्रति उनकी समर्पित सेवा में निरंतर सफलता की कामना की।

Leave feedback about this

  • Service