September 19, 2026
National

डीयू छात्रसंघ चुनाव में फर्जी वोटिंग पर राहुल गांधी से माफी की मांग, भाजपा ने कांग्रेस-एनएसयूआई को घेरा

दिल्ली यूनिवर्सिटी स्टूडेंट्स यूनियन (डूसू) चुनाव के लिए वोटों की गिनती शनिवार को कड़ी सुरक्षा के बीच शुरू हो गई है, नतीजे आज घोषित किए जाएंगे। डूसू चुनाव को लेकर लोगों की प्रतिक्रिया सामने आई है।

भाजपा के राष्ट्रीय मीडिया सह संयोजक सिद्धार्थ यादव ने एनएसयूआई से जुड़ी एक छात्रा के फर्जी आईडी से वोट डालते हुए पकड़े जाने पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा, “रोज वोट चोरी का ढोल पीटने वाले राहुल गांधी की पार्टी के छात्र संगठन एनएसयूआई की एक कार्यकर्ता छात्र संघ चुनावों में फर्जी आईडी कार्ड के साथ मतदान करती पकड़ी गई।

सिद्धार्थ यादव ने कहा, “जब छात्रा पकड़ी गई तो उसने खुद कबूला कि अनेक एनएसयूआई के कार्यकर्ता फर्जी आईडी कार्ड्स के साथ दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव में मतदान करने का काम कर रहे हैं। राहुल गांधी की ओर से हर जगह वोट चोरी देखने का कारण यही है कि खुद की पार्टी और खुद के छात्र संगठन में इतने बड़े पैमाने पर वोट चोरी की जा रही है।” उन्होंने कहा कि जिस पार्टी की नर्सरी ऐसी होगी, उसकी यूनिवर्सिटी कैसी होगी इसकी कल्पना करना भी कठिन है।

भाजपा नेता सिद्धार्थ यादव ने कहा, “राहुल गांधी की कथनी और करनी में बहुत फर्क है। उनको शर्म आनी चाहिए और देश से माफी मांगनी चाहिए। छात्र संघ चुनाव में, जहां केवल युवा मतदान कर रहा है, वहां पर चुनाव प्रभावित करना और अशुचिता फैलाना राहुल गांधी और उनकी पार्टी की पहचान बन चुका है। यह दर्शाता है कि लोकतंत्र को लेकर राहुल गांधी और उनकी पार्टी कितनी गंभीर है।

एनएसयूआई के उपाध्यक्ष पद के उम्मीदवार वीर छत्रथ ने कहा, “हम बहुत सकारात्मक हैं। हमें छात्रों से जबरदस्त समर्थन मिला है।”

एएसएपी से सेक्रेटरी पद के उम्मीदवार पंकज कुमार ने कहा, “हर बार की तरह इस बार भी बहुत उत्साह है। गिनती शुरू हो गई है और नतीजे जल्द ही पता चल जाएंगे। दिल्ली यूनिवर्सिटी में की गई कड़ी मेहनत के आधार पर मुझे बहुत अच्छे नतीजों की उम्मीद है। मुझे पूरा भरोसा है कि मैं जीतूंगा।”

Leave feedback about this

  • Service