April 3, 2026
National

ठाणे में शख्स के घर से हथियारों का जखीरा बरामद, पहले से कई आपराधिक मामले दर्ज

A cache of weapons recovered from the house of a man in Thane, who already has several criminal cases registered against him.

3 अप्रैल । मुंबई से सटे ठाणे जिले के डोंबिवली इलाके में पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई की है। एक गुप्त ठिकाने से भारी मात्रा में अवैध हथियार और नकली नोट बरामद किए गए हैं। इस मामले में एक शातिर अपराधी को गिरफ्तार किया गया है।

डोंबिवली पूर्व के दावड़ी इलाके में ठाणे क्राइम ब्रांच की कल्याण यूनिट-3 ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी की और सुरेंद्र पांडुरंग पाटिल नाम के 55 वर्षीय आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के घर में एक गुप्त जगह से हथियारों का बड़ा जखीरा बरामद हुआ।

पुलिस के मुताबिक, इमारत की पांचवीं मंजिल पर टेरेस एरिया में चप्पल स्टैंड के पीछे और लिफ्ट डक्ट के जरिए पहुंचने वाले इस गुप्त स्थान में हथियार छिपाकर रखे गए थे।

बरामद हथियारों में 3 देशी पिस्टल, 1 रिवॉल्वर, 7 देसी कट्टे, 405 जिंदा कारतूस, 167 छर्रे, 2 तलवारें, 3 कोयते, चाकू और लोहे की रॉड शामिल हैं। इसके अलावा आरोपी के पास से 3 लाख 52 हजार रुपए के नकली नोट भी जब्त किए गए हैं।

पुलिस ने कुल 12 लाख 21 हजार रुपए का माल बरामद किया है। आरोपी के खिलाफ पहले से कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। फिलहाल, पुलिस यह जांच कर रही है कि इन हथियारों का इस्तेमाल किस बड़ी साजिश में होने वाला था और क्या इस मामले में और लोग भी शामिल हैं।

मुंबई से सटे ठाणे के कल्याण-डोंबिवली इलाके में रील स्टार बनकर लोगों को ठगने वाले शख्स को ठाणे क्राइम ब्रांच यूनिट-3 की टीम ने गिरफ्तार किया है। रील स्टार सुरेंद्र पाटिल के पास से हथियारों के साथ ही 3 लाख रुपए के नकली नोट बरामद किए गए हैं। इसके ऊपर पहले से ही 12 मामले दर्ज हैं।

बताया जा रहा है कि आरोपी पर पहले से ही धोखाधड़ी के मामले दर्ज हैं। वह सोशल मीडिया स्टार और रील स्टार बनकर लोगों के साथ ठगी करता था।

Leave feedback about this

  • Service