July 29, 2026
Entertainment

बेटी कभी पराया धन नहीं होती, आंचल सिंह ने शेयर किए पिता के अनमोल विचार

A daughter is never someone else’s property; Aanchal Singh shares her father’s invaluable thoughts.

29 जुलाई । टीवी और ओटीटी की दुनिया में अपनी अलग पहचान बना चुकीं अभिनेत्री आंचल सिंह इन दिनों अपनी शादी को लेकर चर्चा में हैं। हाल ही में उन्होंने अपने लॉन्ग टाइम ब्वॉयफ्रेंड मोहित चावला संग शादी की।

शादी के बाद अक्सर बेटियों को ‘पराया धन’ कहा जाता है। इस सोच को लेकर आंचल सिंह ने कहा कि उनके पिता ने उन्हें हमेशा यह सिखाया कि बेटी शादी के बाद भी अपने मायके की उतनी ही रहती है, जितनी पहले थी। शादी किसी रिश्ते को खत्म नहीं करती, बल्कि दो परिवारों को जोड़ने का सबसे खूबसूरत जरिया बनती है।

आंचल सिंह ने अपने पिता के विचार साझा करते हुए कहा, ”मैंने कभी भी इस बात पर भरोसा नहीं किया कि बेटी शादी के बाद ‘पराया धन’ बन जाती है। शादी के बाद बेटी अपने जन्म वाले परिवार से अलग नहीं होती और न ही वह किसी दूसरे की संपत्ति बन जाती है। वह अपने पहले घर को हमेशा अपने दिल में रखती है और साथ ही नए परिवार को भी पूरे प्यार और सम्मान के साथ अपनाती है। यही शादी की असली खूबसूरती है। इसमें कोई रिश्ता छूटता नहीं, बल्कि परिवार और अपने बढ़ते जाते हैं।”

अभिनेत्री ने कहा, ”मेरे पिता हमेशा कहते हैं कि शादी का मतलब एक परिवार को छोड़कर दूसरे का हिस्सा बनना नहीं है, बल्कि यह दो परिवारों को जोड़ने और रिश्तों का दायरा बढ़ाने का मौका होता है। बेटी को एक नया घर और नया परिवार मिलता है। यही सोच उन्हें हमेशा मजबूत बनाती रही और उन्होंने हमको भी इसी विश्वास के साथ आगे बढ़ाया।”

आंचल सिंह ने कहा, ”मेरे पिता का हमेशा से कहना है कि बेटी अपने माता-पिता और उस घर से कभी अलग नहीं हो सकती, जहां उसने बचपन बिताया है। शादी के बाद भी उसका मायका हमेशा उसका अपना घर रहता है। वहीं ससुराल उस परिवार का विस्तार बन जाता है। रिश्ते बदलते नहीं, बल्कि और मजबूत होते हैं। यह बात मेरे जीवन का सबसे बड़ा आशीर्वाद है।”

आंचल सिंह के करियर की बात करें, तो उन्होंने अपने सफर की शुरुआत मॉडलिंग से की थी। इसके बाद उन्होंने अभिनय की दुनिया में कदम रखा और कई टीवी शोज, वेब सीरीज और फिल्मों में अपनी मौजूदगी दर्ज कराई, जिसमें ‘रमैया वस्तावैया’, ‘हॉलीडे’, ‘पुंज खान’, ‘जख्मी’ जैसी फिल्में शामिल है। इसके अलावा, ‘ये काली काली आंखें’ और ‘अनदेखी’ जैसी वेब सीरीज काफी चर्चित रही।

Leave feedback about this

  • Service