June 29, 2026
National

सुप्रीम कोर्ट के नेतृत्व में राम मंदिर मामले की हाई-लेवल जांच कराई जाए: मनोज कुमार

A high-level inquiry into the Ram Mandir matter should be conducted under the supervision of the Supreme Court: Manoj Kumar.

कांग्रेस सांसद मनोज कुमार ने श्री राम मंदिर चंदा चोरी मामले में सुप्रीम कोर्ट के नेतृत्व में एक हाई लेवल की जांच कराने की मांग की। नई दिल्ली में कांग्रेस सांसद मनोज कुमार ने कहा कि यह मामला सिर्फ एक-दो व्यक्तियों का सवाल नहीं है, बल्कि करोड़ों लोगों की आस्था और श्रद्धा का विषय है। प्रभु श्री राम के भवन में जो चोरी हुई है, डकैती हुई है, लूट हुई है, इसको लेकर केवल भारत में नहीं, बल्कि पूरे विश्व में हमारा नाम बदनाम हुआ है। भारत का नाम बदनाम हुआ है, क्योंकि 80 प्रतिशत या 81 प्रतिशत हिंदू आबादी, जिनकी प्रभु श्रीराम में गहरी आस्था और श्रद्धा है, उनके भगवान के घर में चोरी हो गई। अब सबसे बड़ा सवाल यह उठता है कि वहां देखरेख करने वाले लोग कौन थे? जो लोग दान, चढ़ावा और पैसों की देखरेख कर रहे थे, वे कौन थे? आखिर चोरी कैसे हुई?

कांग्रेस सांसद ने कहा कि मैं इन लोगों से सवाल पूछना चाहता हूं कि प्रधानमंत्री मोदी कब अयोध्या जाएंगे और प्रभु श्री राम के दर्शन करेंगे। कब वे पूरे मामले का संज्ञान लेंगे। दूसरा सवाल यह है कि करोड़ों लोगों ने अपनी आस्था के अनुसार चंदा दिया, किसी ने एक करोड़ रुपए दिए, किसी ने सोना दिया, किसी ने चांदी दी। यह भगवान का चढ़ावा था। अगर यह पैसा स्कूल बनाने में या सामाजिक कार्यों में लगता तो बहुत अच्छा काम होता, लेकिन कुछ लोग मिलकर इस पैसे को लूट रहे हैं। मैं सुन रहा हूं कि कुछ लोगों ने होटल भी बना लिए हैं। चाहे यह फेक न्यूज हो या सच, यह जांच का विषय जरूर है। इसलिए मैं पीएम मोदी, अमित शाह और सुप्रीम कोर्ट से मांग करता हूं कि एक टीम बनाई जाए और राम मंदिर चंदा घोटाले की हाई-लेवल जांच कराएं।

आप संयोजक अरविंद केजरीवाल के मंदिर वाले बयान पर कांग्रेस सांसद ने कहा कि वह अमृतसर में मंदिर बना रहे हैं। अच्छी बात है, लेकिन दिल्ली के लोगों को भूल गए क्या? भले ही दिल्ली की सत्ता चली गई, लेकिन दिल्ली में भी उन्हें मंदिर बनाना चाहिए।

महाराष्ट्र टीईटी परीक्षा रद्द होने पर कांग्रेस सांसद ने कहा कि राहुल गांधी ने कहा था कि एक साल के अंदर ये सरकार चली जाएगी। जनता मालिक है, जनता इन्हें हटाएगी। नीट के बाद और पेपर लीक हुए। परीक्षाओं में हो रहे घोटालों की भी जांच होनी चाहिए। छोटे लोगों को पकड़कर मामला दबा दिया जाता है, बड़े लोग बच जाते हैं।

बिहार के भरत तिवारी मामले पर कांग्रेस सांसद ने कहा कि दोषियों पर कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि पुलिस को रक्षक बनाया गया था, लेकिन वह भक्षक बन गई है। बिहार में रोजाना एनकाउंटर हो रहे हैं। मानसून सत्र में प्रधानमंत्री को पुलिस सुधार पर एक अच्छा कानून लाना चाहिए। पुलिस जनता को नौकर समझ रही है, जबकि संविधान में जनता सर्वोपरि है।

दूसरी ओर टीईटी परीक्षा के रद्द होने के बाद रविवार को मुंबई यूथ कांग्रेस ने शिक्षा मंत्री के घर के सामने जोरदार प्रदर्शन किया। इस मौके पर कार्यकर्ताओं ने विरोध जताया। शिक्षक रेशमा ने कहा कि इस पूरे मामले की सख्त जांच होनी चाहिए। वहीं, एक अन्य प्रदर्शनकारी ने कहा कि अभ्यर्थियों ने काफी मेहनत की है और वे इस परीक्षा में बैठने वाले थे, लेकिन परीक्षा रद्द हो गई। जो भी परीक्षा पेपर लीक के लिए दोषी हैं, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।

Leave feedback about this

  • Service