मनोचाहल कलां निवासी अंग्रेज सिंह को उनकी बेटी को विदेश भेजने के बहाने ट्रैवल एजेंटों ने 15 लाख रुपये का चूना लगाया है। यह रकम दो साल से भी अधिक समय पहले ट्रैवल एजेंटों को दी गई थी। दो साल बीत जाने के बाद भी ट्रैवल एजेंटों ने न तो उनकी बेटी को विदेश भेजा है और न ही रकम वापस की है।
इसलिए अंग्रेज सिंह ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। आरोपियों की पहचान ओमा रानी उर्फ आस्था, उसके पति बलदेव राज (निवासी बटाला रोड, अमृतसर) और उनके कर्मचारियों परमिंदर पाल सिंह (निवासी कोट खालसा, अमृतसर) के रूप में हुई है।


Leave feedback about this