N1Live National सोनीपत में एसीबी की बड़ी कार्रवाई, जेई और ठेकेदार डेढ़ लाख रिश्वत लेते गिरफ्तार
National

सोनीपत में एसीबी की बड़ी कार्रवाई, जेई और ठेकेदार डेढ़ लाख रिश्वत लेते गिरफ्तार

ACB takes major action in Sonipat, JE and contractor arrested while taking bribe of Rs 1.5 lakh

हरियाणा के सोनीपत में एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बिजली निगम के एक कनिष्ठ अभियंता (जेई) और एक ठेकेदार को डेढ़ लाख रुपए रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया है। एसीबी की टीम ने दोनों आरोपियों को गांव भटगांव से गिरफ्तार किया। जानकारी के अनुसार, गिरफ्तार कनिष्ठ अभियंता की पहचान सूरज के रूप में हुई है, जो एक ठेकेदार के माध्यम से रिश्वत की रकम ले रहा था। एसीबी ने पहले ठेकेदार को रंगे हाथों गिरफ्तार किया, जिसके बाद जांच की कड़ी कनिष्ठ अभियंता सूरज तक पहुंची।

बताया जा रहा है कि गांव भटगांव निवासी रवि नामक युवक ने एसीबी से शिकायत की थी। शिकायत में आरोप लगाया गया था कि उसके पोल्ट्री फार्म में बिजली कनेक्शन लगाने के बदले डेढ़ लाख रुपए की रिश्वत मांगी जा रही थी। शिकायत के आधार पर एसीबी सोनीपत की टीम ने जाल बिछाया और कार्रवाई करते हुए ठेकेदार को रिश्वत लेते हुए पकड़ लिया। पूछताछ और जांच के बाद कनिष्ठ अभियंता सूरज को भी गिरफ्तार कर लिया गया।

एसीबी अधिकारियों के मुताबिक, दोनों आरोपियों को सोनीपत कोर्ट में पेश किया जाएगा। वहीं, मामले की गंभीरता को देखते हुए एसीबी के वरिष्ठ अधिकारी पूरे प्रकरण की गहन जांच कर रहे हैं।

इससे पहले 25 मई को सोनीपत से ट्रिपल मर्डर की खबर सामने आई थी। परिजनों ने एक शख्स गंभीर पर आरोप लगाया है कि उसने एक साल पहले भी मृतका स्वाति के साथ छेड़छाड़ की थी। हमले में सुनीता, उसके पति विजय और स्वाति (जो गांव बडोली की रहने वाली थी) की मौत हो गई। जबकि दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। पुलिस फरार आरोपी की तलाश में जुटी हुई है।

चश्मदीदों ने बताया कि आरोपी पहले भी पीड़िता के घर आ चुका था। तब 112 पर कॉल कर पुलिस को बुलाया गया था। उसने पहले भी महिला के साथ जबरदस्ती करने की कोशिश की थी। रात के समय गली में कोई नहीं था। लोग अपने-अपने घरों में सो रहे थे और आराम कर रहे थे। इसी दौरान उसने जबरदस्ती करने की कोशिश की। हालांकि, इस तरह की वारदात शायद ही कभी देखने को मिलती है। अगर आप शवों की हालत देखते, तो वह बेहद दिल दहला देने वाली और भयावह थी।

Exit mobile version