February 5, 2026
Entertainment

अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीज ने की काशी की सैर, स्थानीय चाट का भी मजा लिया

Actress Jacqueline Fernandez visited Kashi and also enjoyed the local chaat.

अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीज हाल ही में वाराणसी पहुंची थीं। उन्होंने अपनी इस आध्यात्मिक यात्रा के साथ शहर की गलियों में घूमकर स्थानीय स्वादिष्ट स्नैक्स का भी लुत्फ उठाया। अभिनेत्री ने वहां की खूबसूरत झलकियां इंस्टाग्राम पर शेयर कीं।

तस्वीरों में जैकलीन पारंपरिक पिंक कलर के सूट में नजर आ रही हैं। कुछ तस्वीरों में वे मुस्कराते हुए पोज दे रही हैं, तो कुछ में काशी की खास वाइब्स को एंजॉय करती दिख रही हैं। एक तस्वीर में उन्होंने वाराणसी की मशहूर चाट की फोटो पोस्ट की है, जिससे साफ पता चलता है कि अभिनेत्री काफी फूडी हैं और अलग-अलग जगहों पर वहां के पारंपरिक खाने को ट्राई करने में दिलचस्पी रखती हैं। अभिनेत्री ने पोस्ट के साथ लिखा, “वाराणसी।”

फैंस को जैकलीन का पोस्ट काफी पसंद आ रहा है। वे कमेंट सेक्शन पर तरह-तरह की प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

अभिनेत्री की बात करें तो उन्होंने अपने करियर की शुरुआत मॉडलिंग से की है। साल 2006 में उन्होंने ‘श्रीलंका यूनिवर्स’ का खिताब जीता था। इसके बाद 2009 में फिल्म ‘अलादीन’ से बॉलीवुड में कदम रखने वाली जैकलीन को शुरुआती संघर्ष के बाद 2011 में फिल्म ‘मर्डर 2’ से बड़ी पहचान मिली। ऑस्ट्रेलिया से मास मीडिया में स्नातक करने वाली जैकलीन आज बॉलीवुड की टॉप अभिनेत्रियों में शुमार हैं, हालांकि हाल के वर्षों में वह ठग सुकेश चंद्रशेखर मामले को लेकर भी विवादों में रही हैं।

अभिनेत्री हाल ही में कॉमेडी फिल्म ‘हाउसफुल 5’ में नजर आईं, जिसमें उनके साथ अक्षय कुमार, अभिषेक बच्चन, रितेश देशमुख, सोनम बाजवा, नरगिस फाखरी, संजय दत्त, जैकी श्रॉफ, नाना पाटेकर, चित्रांगदा सिंह, फरदीन खान, चंकी पांडे, जॉनी लीवर, श्रेयस तलपड़े, डिनो मोरिया, रंजीत, सौंदर्या शर्मा, निकितिन धीर और आकाशदीप साबिर जैसे एक्टर्स अहम भूमिकाओं में हैं।

साजिद नाडियाडवाला के बैनर नाडियाडवाला ग्रैंडसन एंटरटेनमेंट के तहत बनी यह फिल्म 6 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। हालांकि, फिल्म रिलीज के बाद दर्शकों के दिलों में खास जगह नहीं बना पाई थी, जिसके बाद फिल्म को टीवी पर प्रसारित करना पड़ा था।

Leave feedback about this

  • Service