N1Live Entertainment जुड़वां बेटों के जन्मदिन पर एक्ट्रेस कश्मीरा शाह ने लुटाया प्यार, चीकू-पीकू के नाम लिखा खास नोट
Entertainment

जुड़वां बेटों के जन्मदिन पर एक्ट्रेस कश्मीरा शाह ने लुटाया प्यार, चीकू-पीकू के नाम लिखा खास नोट

Actress Kashmera Shah showered love on the birthday of her twin sons, wrote a special note for Chiku and Piku.

अभिनेत्री कश्मीरा शाह बुधवार को अपने जुड़वां बच्चों का जन्मदिन मना रही हैं। जुड़वां बच्चों के 9 साल पूरे होने पर अभिनेत्री भावुक नजर आईं। उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए खास अंदाज में बधाई दी अभिनेत्री कश्मीरा शाह ने अपने बेटों-कृषांग और रायन के जन्मदिन को सेलिब्रेट करते हुए एक मोंटाज वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया, जिसमें उनके बच्चों के बचपन और बड़े होने के दिनों के प्यारे और अनमोल पल शामिल हैं।

एक तस्वीर में कृष्णा अभिषेक एक काली मोटरसाइकिल पर बैठे नजर आ रहे हैं और उनके जुड़वां बेटों में से एक मुस्कुरा रहा है। मोंटाज के दूसरे क्लिप्स में पिछले नौ साल के पारिवारिक समारोह और छुट्टियों के पल दिखाए गए हैं।

अभिनेत्री ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा, “यकीन नहीं होता कि देखते ही देखते 9 साल बीत गए। हमारे जीवन में आने और हमें अपना परिवार चुनने के लिए आपका दिल से धन्यवाद। प्रिय चिकू-पिकू (रायन और कृषांग), आपको जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनाएं। भगवान आपको लंबी उम्र, खुशियां और सफलता से भरा जीवन दें। आपकी खुशी ही हमारी सबसे बड़ी खुशी और सफलता है। मम्मी, डैडी, बुआ, फूफू और बड़ी मम्मी की तरफ से ढेर सारा प्यार।”

कश्मीरा की पोस्ट सभी को बहुत पसंद आ रही है। कमेंट सेक्शन पर उनके साथी कलाकारों ने जमकर बधाई दी। अभिनेत्री रीम शेख, अंकिता लोखंडे के पति विकास जैन, किकू शारदा, सुनील ग्रोवर, कृष्णा अभिषेक की बहन और अभिनेत्री आरती सिंह समेत कई कलाकारों ने लिखा, “जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं ‘चीकू’ और ‘पिकू’।”

कश्मीरा शाह और कृष्णा अभिषेक के जुड़वां बेटों, कृषांग और रायन का जन्म 3 जून 2017 को सरोगेसी के जरिए हुआ था।

कश्मीरा और कृष्णा की प्रेम कहानी की बात करें तो दोनों की पहली मुलाकात 2005 में जयपुर में फिल्म ‘और पप्पू पास हो गया’ के सेट पर हुई थी। उस समय कश्मीरा अपने पहले पति ब्रैड लिस्टरमैन से तलाक ले चुकी थीं। कई साल तक डेटिंग करने और साथ रहने के बाद इस जोड़े ने 2013 में लास वेगास में गुपचुप तरीके से शादी कर ली थी।

Exit mobile version