May 14, 2026
Entertainment

एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना ने ‘माइसा’ की शूटिंग का यादगार अनुभव किया शेयर

Actress Rashmika Mandanna shares a memorable experience from shooting for ‘Maisa’

अभिनेत्री रश्मिका मंदाना इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘माइसा’ को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। फिल्म की शूटिंग पूरी हो चुकी है। बुधवार को अभिनेत्री ने सोशल मीडिया पर अपने प्रशंसकों के साथ कोच्चि शेड्यूल की दिनचर्या शेयर की।

इंस्टाग्राम पर पोस्ट की गई तस्वीर में रश्मिका बालकनी में खड़ी नजर आ रही हैं। अभिनेत्री ने तस्वीरें पोस्ट कर लिखा, “कोच्चि में मेरा समय जंगलों, कीड़ों, झरनों, ट्रैकिंग, बेसिक वर्कआउट, बारिश और इधर-उधर भागदौड़ में बीता।” रश्मिका ने बताया कि ‘माइसा’ के लिए उन्होंने कड़ी मेहनत की। उन्होंने लिखा, “इस फिल्म में मैंने न केवल सीखा, बल्कि खुद ही स्टंट्स भी किए। इस दौरान चोटें भी लगीं, टखनों और घुटनों पर बार-बार सपोर्ट के लिए टेप लगाने पड़ते थे। सबसे बड़ी चुनौती मेरे लिए ऊंचाई का डर था, जिसका मैंने डटकर सामना किया।”

अभिनेत्री ने बताया कि वह सुबह जल्दी उठने के लिए तेज अलार्म लगाती थीं। उन्होंने लिखा, “सभी लड़के-लड़कियों को चलते समय सावधान रहने की सलाह देती थी, तेज अलार्म लगाकर उठना ताकि ज्यादा देर तक न सो जाऊं और थोड़ा बहुत नहीं, बल्कि ढेर सारा पझम पोरी खाना बस, यही सब चलता रहा।”

प्रशंसकों को रश्मिका की पोस्ट काफी पसंद आ रही है। वे रश्मिका की मेहनत की सराहना कर रहे हैं। रविंद्र पुल्ले द्वारा निर्देशित फिल्म ‘माइसा’ को अजय और अनिल सैय्यापुरेड्डी अपने बैनर अनफॉर्मूला फिल्म्स के तहत प्रोड्यूस कर रहे हैं।

इस बार रश्मिका का किरदार उनके पिछले किरदारों से काफी अलग और चुनौतीपूर्ण देखने को मिलेगा। फिल्म में वे गोंड जनजाति की महिला का किरदार निभा रही हैं। केरल की खूबसूरत लोकेशन्स पर इस फिल्म के कई अहम सीन फिल्माए गए हैं। ‘माइसा’ हिंदी के साथ तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम भाषाओं में रिलीज होगी। फिलहाल, फिल्म की रिलीज तारीख सामने नहीं आई है। जल्द ही फिल्म से जुड़ी अन्य जानकारी सामने आएगी।

Leave feedback about this

  • Service