June 4, 2026
National

अभिषेक बनर्जी पर अग्निमित्रा पॉल का तंज, कहा- ‘उन्हें नहीं पता था कि बंगाल के लोग डीजे बजा देंगे’

Agnimitra Paul taunts Abhishek Banerjee, saying, ‘He didn’t know that people of Bengal would play DJ’

4 जून । पश्चिम बंगाल सरकार की मंत्री अग्निमित्रा पॉल ने ममता बनर्जी और अभिषेक बनर्जी पर निशाना साधा है।

अग्निमित्रा पॉल ने कहा कि चाहे अभिषेक बनर्जी हों, ममता बनर्जी हों या पार्थ चटर्जी, अगर आप सरकार में रहते हुए कुछ भी गलत करने की कोशिश करेंगे तो आपको सजा मिलेगी लेकिन अभिषेक बनर्जी गाड़ी के बोनट पर चढ़ गए और उन्हें लगा कि वे ‘पुष्पा’ बन गए हैं। उन्होंने अपनी जेब में हाथ डाला और कहा कि हम 4 मई के बाद डीजे बजाएंगे। अब बंगाल के लोग डीजे बजा देंगे, उन्हें पता नहीं था।

उन्होंने कहा कि अगर अभिषेक बनर्जी की ओर से चोरी की गई है तो कार्रवाई की जाएगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार में कुछ भी गलत करने की कोशिश करेंगे तो आपको सजा जरूर मिलेगी।

उन्होंने कहा कि आज मैं आपके साथ एक नई योजना साझा करने जा रही हूं। यह पूरे बंगाल के लिए है। हम चाहते हैं कि इस तरह की और भी कंपनियां यहां आएं। यह किसी एक व्यक्ति के लिए संभव नहीं है। अगर इस तरह की और कंपनियां यहां आती हैं, तो हमारे लिए अपने शहर को साफ रखना और भी आसान हो जाएगा।

उन्होंने घोषणा की कि हम 1 या 2 सितंबर से पूरे पश्चिम बंगाल में जुर्माना लगाना शुरू कर देंगे। अगर कोई कूड़ा फैलाता है या सार्वजनिक जगहों को गंदा करता है, तो उस पर जुर्माना लगाया जाएगा। इन नियमों को सीखने और अपनाने के लिए आपके पास तीन महीने का समय है। केंद्रीय मंत्री का निर्देश है कि भीड़भाड़ वाले इलाकों में दिन में दो बार झाड़ू लगाई जानी चाहिए।

वहीं, भाजपा सांसद जगदीश शेट्टार ने कहा कि जिसने भी गलतियां की हैं, उसे सजा जरूर मिलेगी। भ्रष्टाचार की वजह से सरकार गिर गई और लोग टीएमसी, उसके नेताओं और ममता बनर्जी से नाराज हैं। यह बात भारतीय जनता पार्टी की चुनावी जीत में भी दिखाई दी है। टीएमसी कोई एकजुट पार्टी नहीं है और वह ममता बनर्जी के परिवार पर निर्भर है। जगदीश शेट्टार ने कहा कि पार्टी बंटने वाली है और कुछ विधायक तो पहले ही इसके खिलाफ आवाज उठाने लगे हैं। मुझे लगता है कि आने वाले दिनों में टीएमसी पूरी तरह से खत्म हो जाएगी।

Leave feedback about this

  • Service