N1Live Punjab AIG मनजीत सिद्धू ने मांगी प्री मेच्योर रिटायरमेंट
Punjab

AIG मनजीत सिद्धू ने मांगी प्री मेच्योर रिटायरमेंट

चंडीगढ़ जिला कोर्ट में शनिवार को पंजाब पुलिस के रिटायर्ड AIG मलविंदर सिंह सिद्धू ने अपने दामाद हरप्रीत सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी। दोनों परिवारों के बीच घरेलू विवाद चल रहा था। इसी मामले में दोनों पक्ष चंडीगढ़ फैमिली कोर्ट में पहुंचे थे। मृतक हरप्रीत सिंह कृषि विभाग में IRS थे। दिनदहाड़े हुई इस वारदात से कोर्ट परिसर में हड़कंप मच गया।

सिद्धू का विवादों से पुराना नाता रहा है। अक्टूबर 2023 में पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने मालविंदर सिंह सिद्धू और दो साथियों के खिलाफ वसूली, धोखाधड़ी और रिश्वत लेने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया था। सिद्धू को 25 अक्टूबर, 2023 को मोहाली पुलिस ने गिरफ्तार किया था। मालविंदर पूछताछ के दौरान विजिलेंस के अधिकारियों से उलझ पड़े थे और डीएसपी पर हमला कर दिया था। डीएसपी वरिंदर सिंह ने उनके खिलाफ पुलिस को शिकायत दी थी।

 

Exit mobile version