August 8, 2026
National

महिला मरीज के साथ दुर्व्यवहार मामले में एम्स दिल्ली की सख्त कार्रवाई, सिक्योरिटी गार्ड को नौकरी से निकाला

AIIMS Delhi takes strict action in the case of mistreatment of a female patient; security guard dismissed from service.

एक महिला मरीज के साथ दुर्व्यवहार के मामले में दिल्ली एम्स की ओर से सिक्योरिटी गार्ड धनंजय सिंह के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गई है। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) दिल्ली की ओर से जानकारी दी गई है कि एम्स नई दिल्ली ने सिक्योरिटी गार्ड के खिलाफ सख्त कार्रवाई की। एक महिला मरीज के साथ गलत व्यवहार की शिकायत मिलने पर सिक्योरिटी गार्ड धनंजय सिंह के खिलाफ सख्त कदम उठाए गए हैं।

एम्स ने पत्र में लिखा, “गार्ड को नौकरी से निकाल दिया गया है, सिक्योरिटी एजेंसी पर जुर्माना लगाया गया है और आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई है। एम्स नई दिल्ली महिलाओं के खिलाफ यौन उत्पीड़न और गलत व्यवहार के मामले में अपनी ‘जीरो-टॉलरेंस’ नीति को दोहराता है और सभी मरीजों व उनके साथ आने वाले लोगों के लिए सुरक्षित और सम्मानजनक माहौल सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है।”

बता दें कि सुरक्षा गार्ड की ओर से अस्पताल परिसर में किए गए दुर्व्यवहार का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ था। इस मामले के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर कड़ी कार्रवाई की मांग की गई थी। सोशल मीडिया यूजर्स का कहना था कि अस्पताल जैसे संवेदनशील और सार्वजनिक स्थान सभी नागरिकों, विशेषकर महिलाओं के लिए पूरी तरह सुरक्षित होने चाहिए।

इस मामले के सामने बाद से अस्पताल परिसर में महिला मरीजों और आगंतुकों की सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंताए हो गईं थीं। घटना की गंभीरता को देखते हुए एम्स प्रबंधन की ओर से तत्काल अनुशासनात्मक कार्रवाई की गई है।

Leave feedback about this

  • Service