हैदराबाद के फलकनुमा क्षेत्र में रविवार देर रात ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के नेता की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। हत्या की वजह का तुरंत पता नहीं चल सका। फिलहाल, पुलिस टीम मामले की छानबीन में जुटी है।
शुरुआती जानकारी के अनुसार, रविवार रात को फलकनुमा थाना क्षेत्र के वट्टेपल्ली में एआईएमआईएम नेता को चाकू मारा गया। पांच से छह लोगों के एक ग्रुप ने एआईएमआईएम नेता पर जानलेवा हमला किया। हमलावरों ने अली को अलमास होटल के पास घेर लिया था और चाकू व दरांती से उन पर वार किए। चाकू से कई वार किए जाने के कारण एआईएमआईएम गंभीर रूप से घायल हो गए। वारदात के बाद अपराधी मौके से फरार हो गए। बताया जाता है कि गंभीर रूप से घायल होने के बाद वे लगभग 15 मिनट तक सड़क पर ही पड़े रहे। फिर उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
मृतक की पहचान महबूब अली के तौर पर हुई है। हमले की सूचना मिलने पर फलकनुमा पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस अधिकारियों ने हत्या के बारे में बयान देते हुए कहा कि संदिग्धों को पकड़ने के लिए तीन विशेष टीमें बनाई गई हैं। फिलहाल, हत्या की वजह का तुरंत पता नहीं चल सका।
एआईएमआईएम के स्थानीय विधायक मोहम्मद मुबीन ने शोक संतप्त परिवार के सदस्यों से मुलाकात की और अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं। उन्होंने ‘एक्स’ पोस्ट में लिखा, “महबूब अली की बेरहमी से हुई हत्या से गहरा दुख और सदमा पहुंचा है। उन पर वट्टेपल्ली में अज्ञात हमलावरों ने जानलेवा हथियारों से हमला किया था।”
विधायक ने थाने पहुंचकर पुलिस अधिकारियों से मुलाकात की और इस अपराध के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त व तत्काल कार्रवाई की मांग की। उन्होंने ‘एक्स’ पर लिखा, “हम तेलंगाना सरकार और हैदराबाद पुलिस से आग्रह करते हैं कि वे गश्त बढ़ाएं, असामाजिक तत्वों पर नकेल कसें और ड्रग्स व हिंसक अपराधों के बढ़ते खतरे के खिलाफ सख्त कार्रवाई करें, ताकि हर नागरिक की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।”
–


Leave feedback about this