March 25, 2026
Entertainment

अक्षरा सिंह की फिल्म ‘अम्बे है मेरी मां’ का टीवी पर होने जा रहा है महा-प्रीमियर

Akshara Singh’s film ‘Ambe Hai Meri Maa’ is going to have its grand premiere on TV.

25 मार्च । भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की लोकप्रिय अभिनेत्री अक्षरा सिंह की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘अम्बे है मेरी मां’ का वर्ल्ड टेलीविजन प्रीमियर होने जा रहा है। मंगलवार को फिल्म के मेकर्स ने इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए इस बात की जानकारी दी।

मेकर्स ने फिल्म का एक प्रोमो वीडियो पोस्ट किया। उन्होंने लिखा, “फिल्म का वर्ल्ड टेलीविजन प्रीमियर 28 मार्च को होगा। यह फिल्म बी4यू भोजपुरी चैनल पर दो बार प्रसारित की जाएगी। पहला प्रसारण 28 मार्च शनिवार को शाम 6:30 बजे और दूसरा प्रसारण 29 मार्च रविवार को सुबह 9:30 बजे होगा।”

इसी के साथ ही मेकर्स ने आगे लिखा, “फिल्म का लोकप्रिय गीत ‘अम्बे है मेरी मां’ चैत्र नवरात्रि में जरूर सुनें।”

यह गीत नवरात्रि के पावन अवसर पर खास तौर पर बनाया गया है। गीत में मां दुर्गा के प्रति भक्ति और कृपा को बहुत सुंदर तरीके से दिखाया गया है।

प्रवीण कुमार गुडूरी द्वारा निर्देशित फिल्म की कहानी दहेज प्रथा पर आधारित है। इसमे अक्षरा सिंह मुख्य भूमिका निभा रही हैं। वे बचपन से ही मां अम्बे की सच्ची भक्त हैं। शादी के बाद ससुराल में होने वाली यातनाओं और दहेज लोभियों के खिलाफ वे संघर्ष करती दिखाई देंगी। मां दुर्गा उनकी मदद के लिए ‘मौसी’ के रूप में आती हैं और दहेज के लालचियों को सबक सिखाती हैं। फिल्म में पाखी हेगड़े मां अम्बे के किरदार में नजर आएंगी।

निर्देशक ने फिल्म को पुरानी हिंदी फिल्मों की तरह बनाया है, जिसमें देवी-भक्ति, पारिवारिक ड्रामा और नैतिक शिक्षा पर जोर दिया गया है। अब देखना होगा कि दर्शक फिल्म को कैसा रिस्पॉन्स देते हैं क्योंकि ये अक्षरा की लंबे समय बाद पहली रिलीज होगी।

फिल्म में अक्षरा और पाखी हेगड़े के अलावा, राकेश बाबू, देव सिंह, प्रेम दुबे, विद्या सिंह, रामसुजान सिंह, निशा सिंह, निशा तिवारी, इन्द्रसेन सिंह, सुवेश, प्रीति राज, मंटू, राहुल शर्मा, प्रिया पारुल, शीतल यादव, प्रिया चौधरी और बाल कलाकार के रूप में स्वस्तिका राय और गुनगुन नजर आएंगी।

Leave feedback about this

  • Service