June 24, 2026
Entertainment

अक्षरा सिंह का ‘घिस घिस घिस’ गाना देखकर मां नीलिमा सिंह हुईं भावुक, एक्ट्रेस ने शेयर किया मां का प्राउड रिएक्शन

Akshara Singh’s mother Neelima Singh became emotional after watching the song ‘Ghis Ghis Ghis’, the actress shared her mother’s proud reaction.

बॉलीवुड में भोजपुरी का तड़का लगाने के बाद अभिनेत्री अक्षरा सिंह को हर तरफ से तारीफें मिल रही हैं, लेकिन इन सब के बीच एक ऐसा रिएक्शन आया है जो उनके लिए बाकी सब से बढ़कर है। दरअसल, यह रिएक्शन किसी और का नहीं, बल्कि उनकी मां नीलिमा सिंह का था।

मंगलवार को अभिनेत्री ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर कर फैंस को दिखाया कि उनकी इस कामयाबी पर मां कितनी खुश और भावुक हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि अक्षरा की मां उनका हालिया रिलीज गाना ‘घिस घिस घिस’ देख रही हैं और देखते ही देखते उनकी आंखों में आंसू आ गए।

इसके बाद अभिनेत्री की मां नीलिमा सिंह अक्षरा के पास जाती हैं, उन्हें गले लगाकर आशीर्वाद देती हैं और प्यार से उनका माथा चूमती हैं। वीडियो शेयर करते हुए अक्षरा ने लिखा, “मां का ये वाला प्राउड रिएक्शन… दुनिया के हर अवॉर्ड से बड़ा होता है।” अभिनेत्री ने अभिनेता अक्षय कुमार के साथ गाना ‘घिस घिस घिस’ में परफॉर्म किया है। ये गाना भले ही बॉलीवुड फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ का हिस्सा है, लेकिन इसे भोजपुरी अंदाज में गाया और फिल्माया गया है, जो इसे और भी ज्यादा खास बनाता है।

‘घिस घिस घिस’ गाने में अक्षय कुमार और अक्षरा सिंह जबरदस्त अंदाज में डांस करते नजर आ रहे हैं, जिसे हर कोई काफी पसंद कर रहा है। अभिनेत्री अक्षरा सिंह की मां नीलिमा सिंह भी अभिनेत्री हैं। मुख्य रूप से भोजपुरी फिल्मों और टीवी शोज में नेगेटिव किरदार (खलनायक या सख्त सास) निभाने के लिए विशेष पहचान मिली है।

नीलिमा सिंह ने हिंदी टीवी शो ‘निमकी मुखिया’ में ‘अनारो देवी’ का किरदार निभाकर घर-घर में लोकप्रियता हासिल की थी। इसके अलावा, उन्हें ‘तेरी लाडली मैं’, ‘बेगूसराय’ और ‘ध्रुव तारा’ जैसे कई हिट हिंदी टीवी सीरियलों में भी देखा जा चुका है। भोजपुरी इंडस्ट्री में उन्हें अक्सर भोजपुरी की सबसे खतरनाक सास माना जाता है। उन्होंने ‘सइयां अनारी’, ‘दिलदार सावरिया’ और ‘ठोक देब’ जैसी कई भोजपुरी फिल्मों में दमदार नेगेटिव भूमिकाएं निभाई हैं।

Leave feedback about this

  • Service