N1Live Entertainment दुनिया के हालात पर बोले अक्षय कुमार, सोने से पहले देश और परिवार के लिए करें प्रार्थना
Entertainment

दुनिया के हालात पर बोले अक्षय कुमार, सोने से पहले देश और परिवार के लिए करें प्रार्थना

Akshay Kumar spoke on the world situation, saying, pray for the country and family before going to sleep.

25 मार्च । आज के समय में पूरी दुनिया कई तरह की चुनौतियों से गुजर रही है। कहीं युद्ध का माहौल है तो कहीं तनाव और असुरक्षा का डर है। ऐसे माहौल में आम लोगों से लेकर बड़े सितारे भी अपनी चिंता और भावना जाहिर करते नजर आ रहे हैं। इसी बीच बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार ने क्विज रियलिटी शो ‘व्हील ऑफ फॉर्च्यून इंडिया’ के दौरान दुनिया के मौजूदा हालात पर खुलकर बात की और लोगों से कहा कि वे सोने से पहले देश और परिवार के लिए प्रार्थना जरूर करें।

दरअसल, शो में मेहमान के तौर पर श्वेता जुमानी भी मौजूद थीं। बातचीत के दौरान दुनिया में चल रहे तनाव और युद्धों का जिक्र हुआ। इसी पर अक्षय कुमार ने अपनी राय रखते हुए कहा कि इस समय दुनिया में काफी परेशानियां हैं और कई जगहों पर युद्ध चल रहे हैं। ऐसे हालात का असर हर इंसान पर पड़ता है, चाहे वह किसी भी देश में क्यों न रहता हो।

इस दौरान अक्षय कुमार ने लोगों से एक खास अपील भी की। उन्होंने कहा, ”जब भी आप रात को सोने जाएं, उससे पहले अपने परिवार और देश के लिए एक छोटी सी प्रार्थना करें, ताकि हम सब सुरक्षित रहें।”

उन्होंने कहा कि यह छोटा सा कदम हमें अंदर से मजबूत बनाता है और सकारात्मक ऊर्जा देता है। ऐसे समय में एक-दूसरे के लिए दुआ करना बहुत जरूरी है, ताकि शांति बनी रहे।

इस बातचीत के दौरान श्वेता जुमानी ने भी अपनी राय साझा की। उन्होंने कहा, “मेरा विश्वास है कि भारत पर एक मजबूत आध्यात्मिक शक्ति का आशीर्वाद है, जो देश की रक्षा करती है।”

अक्षय कुमार इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म ‘भूत बंगला’ को लेकर चर्चा में हैं। फिल्म में उनके साथ परेश रावल, राजपाल यादव, तब्बू और वामिका गब्बी जैसे कलाकार भी नजर आएंगे। यह फिल्म 10 अप्रैल को रिलीज होने वाली है। दर्शक इसका बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

Exit mobile version