March 24, 2026
Entertainment

फिर दिखी अक्षय कुमार की गजब की कॉमेडी टाइमिंग, ‘जॉली एलएलबी 3’ के इस सीन के पीछे की कहानी आई सामने

Akshay Kumar’s amazing comedy timing is on display again; the story behind this scene from ‘Jolly LLB 3’ has come to light.

22 मार्च । कोर्ट ड्रामा-कॉमेडी फिल्म ‘जॉली एलएलबी-3’ ने सिनेमाघरों में दर्शकों को खूब हंसाया था और अब यह फिल्म टीवी पर आने वाली है। फिल्म में अक्षय कुमार, अरशद वारसी और सौरभ शुक्ला मुख्य भूमिकाओं में हैं।

निर्देशक सुभाष कपूर की इस फिल्म में अक्षय कुमार की कॉमेडी टाइमिंग और इम्प्रोवाइज्ड एक्टिंग को काफी सराहा गया था। अक्षय कुमार अपनी कई फिल्मों में ऐसे सीन करते आए हैं जो स्क्रिप्ट में नहीं लिखे जाते, लेकिन शूटिंग के दौरान अचानक होने पर काफी पसंद भी किए जाते हैं। ‘जॉली एलएलबी 3’ में भी ऐसा ही एक मजेदार सीन है, जिसमें अक्षय का डांस वाला हिस्सा पूरी तरह अनप्लान्ड था।

दरअसल, फिल्म में एक ऐसा सीन है जिसमें सीमा विश्वास जब मदद की तलाश में अक्षय के पास केस के लिए जाती हैं, तो उस दौरान डांस वाला सीन अक्षय का स्क्रिप्टेड नहीं था।

शनिवार को सौरभ शुक्ला ने अपने इंस्टाग्राम पर एक राउंड टेबल चर्चा का वीडियो शेयर किया। इस वीडियो में सौरभ अक्षय से पूछते हैं कि फिल्म के एक सीन में जहां लड़ाई के बाद सब चले जाते हैं, अक्षय अचानक डांस करने लगते हैं और कहते हैं, “डांस देखो, डांस देखो”– क्या यह स्क्रिप्ट में था?

इसके बाद निर्देशक कहते हैं, “वैसे तो मैं जो स्क्रिप्ट लिखता हूं, वही इस्तेमाल किया जाता है, लेकिन उसके अलावा जो कुछ भी होता है, वह अक्षय सर का बोनस होता है और यह सीन भी पूरी तरह से बोनस था।”

अक्षय कुमार ने हंसते हुए बताया, “जब सीमा विश्वास मदद के लिए मेरे पास आई थीं, तो मैंने उनसे कहा था, ‘आप यहां से चले जाओ; मेरे पास पैसे नहीं हैं; ग्राहक मुझे चिल्लर देकर जाते हैं।’ तो सीमा जी जब चली जाती हैं, तो मेरे पास का एक वकील सभी से कहता है, ‘यहां क्यों खड़े हो? डांस शो चल रहा है क्या?’ तो मैं सभी के सामने डांस करते हुए कहता हूं, ‘रुको, तुम लोग देखकर ही जाओ।” निर्देशक ने आगे बताया कि शूट के दौरान वहां खड़े लोकल जूनियर आर्टिस्ट भी हंसने लगे थे।

Leave feedback about this

  • Service