November 16, 2026
Entertainment

‘हमेशा हमारी चहेती’, सबा पटौदी ने अपनी नानी की जयंती पर उनको याद किया

बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान की बहन सबा पटौदी ने अपनी नानी इरा टैगोर की जयंती पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। सबा ने रविवार को अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर अपनी नानी की एक पुरानी तस्वीर साझा करते हुए लिखा, “आज…और हमेशा हमारी चहेती…मेरी नानी। दीदी…हम उन्हें प्यार से बुलाते थे। बाकी दुनिया के लिए इरा टैगोर। आज उनका जन्मदिन है।”

सबा ने बाल दिवस के अवसर पर अपने माता-पिता शर्मिला टैगोर और मंसूर अली खान पटौदी की पंडित जवाहरलाल नेहरू के साथ कुछ पुरानी तस्वीरें और दोनों के बचपन की कुछ और तस्वीरें भी साझा कीं।

इसके अलावा, पोस्ट में पटौदी परिवार के कुछ अन्य अनमोल पल भी शामिल थे, जिनमें सोहा, सैफ, सारा, इब्राहिम, तैमूर और इनाया शामिल हैं। सबा ने आगे कहा, “आगे जो तस्वीरें हैं… बाल दिवस को समर्पित। हर दिन को एक नए दिन की तरह जियो। बच्चे बनो। मासूम, जिज्ञासु और दयालु। तो सच कहूं तो… हर दिन इसे मनाना चाहिए!”

इससे पहले, सबा की छोटी बहन और अभिनेत्री सोहा अली खान ने अपने माता-पिता शर्मिला टैगोर और मंसूर अली खान पटौदी की पंडित जवाहरलाल नेहरू के साथ कुछ पुरानी तस्वीरें साझा कीं।

इंस्टाग्राम पर तस्वीरें साझा करते हुए सोहा ने लिखा, “मेरे माता-पिता बनने से पहले, वे भी बच्चे थे। (लाल दिल वाला इमोजी) आज, पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती के उपलक्ष्य में मनाए जाने वाले बाल दिवस पर, मैं अपने पारिवारिक एल्बम से दो खास झलकियां साझा कर रही हूं। मेरी मां एक छोटी बच्ची के रूप में, मेरे पिता एक लड़के के रूप में, और एक ऐसे व्यक्ति के साथ जो मानते थे कि बच्चे राष्ट्र का भविष्य हैं।”

‘रंग दे बसंती’ की अभिनेत्री ने आगे लिखा, “मेरे माता-पिता के बड़े सपने थे—प्रतिभा, कड़ी मेहनत, लगन और अवसर के बल पर उनके सपने सच हुए। काश हर बच्चे को अपने सपनों को साकार करने का ऐसा ही मौका मिले। (इंद्रधनुष और दो दिल वाले इमोजी) बाल दिवस की शुभकामनाएं!”

Leave feedback about this

  • Service