N1Live Entertainment अमेजन के प्राइम वीडियो का बड़ा धमाका : ‘नागजिला’ से लेकर ‘सिस्टम’ तक, नई सीरीज और फिल्मों की सबसे बड़ी स्लेट का ऐलान
Entertainment

अमेजन के प्राइम वीडियो का बड़ा धमाका : ‘नागजिला’ से लेकर ‘सिस्टम’ तक, नई सीरीज और फिल्मों की सबसे बड़ी स्लेट का ऐलान

Amazon Prime Video announces its biggest slate of new series and films, from 'Naagzilla' to 'System'

20 मार्च । दर्शकों की पसंद के अनुसार डिजिटल मनोरंजन की दुनिया काफी तेजी से बदल रही है। इस बीच अमेजन के ओटीटी प्लेटफॉर्म प्राइम वीडियो ने अपनी अब तक की सबसे बड़ी भारतीय ओरिजिनल कंटेंट स्लेट पेश कर दी है, जिसमें दर्शकों को एक्शन, थ्रिलर, कॉमेडी, ड्रामा और रियल लाइफ इंस्पायर्ड कहानियां समेत हर तरह का कंटेंट देखने को मिलने वाला है। इस इवेंट में करीब 55 नई सीरीज और फिल्मों की घोषणा की गई, जिसने फैंस के बीच जबरदस्त उत्साह पैदा कर दिया है।

इस स्लेट में सबसे ज्यादा चर्चा जिस प्रोजेक्ट की हो रही है, वह है ‘नागजिला’… यह एक फैंटेसी और कॉमिक अंदाज में बनाई गई कहानी है, जिसमें नागलोक की दुनिया और उससे जुड़े रहस्यों को दिलचस्प तरीके से दिखाया जाएगा। इसमें कार्तिक आर्यन मुख्य भूमिका में नजर आएंगे।

इसी तरह ‘वन – फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ एक अलग तरह की कहानी लेकर आ रही है, जिसमें आधुनिक सोच और पुरानी मान्यताओं के बीच टकराव को दिखाया गया है। इसमें सिद्धार्थ मल्होत्रा ​​और तमन्ना भाटिया जैसे बड़े कलाकार नजर आएंगे। यह कहानी एक ऐसे इंसान की है, जो तर्क पर विश्वास करता है, लेकिन हालात उसे एक रहस्यमयी दुनिया में ले जाते हैं, जहां उसे अपने गांव को बचाने के लिए संघर्ष करना पड़ता है।

‘लुक्खे’ एक स्पोर्ट्स और म्यूजिक के मिश्रण वाली कहानी है, जिसमें एक खिलाड़ी ड्रग्स रैकेट का पर्दाफाश करने के लिए रैप म्यूजिक की दुनिया में उतरता है। वहीं, ‘रफू’ एक हल्की-फुल्की भावनात्मक कहानी है, जिसमें रिश्तों की जटिलता और प्यार के उलझे हुए रूप को दिखाया गया है।

‘टैक्स डिपार्टमेंट स्टोरी’ एक ऐसे अफसर की कहानी है, जो बड़े सफेदपोश अपराधियों के खिलाफ लड़ाई लड़ता है। वहीं, ‘कारनामे बदला गियर पलटी किस्मत’ चार दोस्तों की कहानी है जो गलत रास्ते पर चलकर बड़ी मुसीबत में फंस जाते हैं। यह कहानी दोस्ती, धोखा और संघर्ष को दर्शाती है।

‘आदर्श बाल विद्यालय’ एक सरकारी स्कूल की कहानी है, जहां एक साधारण प्रिंसिपल और टीचर्स मिलकर सिस्टम को बदलने की कोशिश करते हैं। इसमें केके मेनन जैसे दमदार कलाकार नजर आएंगे। वहीं, ‘तीन कौवे’ एक सस्पेंस और जासूसी से भरी कहानी है, जिसमें एक पूर्व एजेंट अपने ऊपर लगे आरोपों को गलत साबित करने की कोशिश करता है।

‘मटका किंग’ 1960 के दशक की मुंबई पर आधारित है, जिसमें एक व्यक्ति एक नए जुए के खेल की शुरुआत करता है और धीरे-धीरे यह खेल पूरे शहर में फैल जाता है। इसमें विजय वर्मा मुख्य भूमिका में हैं। वहीं, ‘राख’ एक क्राइम थ्रिलर है, जो दो बच्चों के गायब होने के बाद शुरू होने वाली जांच पर आधारित है।

‘वेलकम टू खोया महल’ एक रॉयल फैमिली और उनकी विरासत से जुड़ी कहानी है, जिसमें रहस्य और ड्रामा दोनों देखने को मिलेंगे। ‘सिस्टम’ एक कोर्टरूम ड्रामा है, जिसमें न्याय और सच्चाई के बीच की जंग को दिखाया जाएगा। इसमें सोनाक्षी सिन्हा नजर आएंगी।

इसके अलावा ‘मैस’ एक अनोखी कहानी है, जिसमें चोर खुद फंस जाते हैं और उन्हें अपनी जान बचानी पड़ती है। वहीं, ‘स्ट्रॉम’ पांच महिलाओं की कहानी है, जो एक बड़े घोटाले में फंस जाती हैं और अपनी जिंदगी को बचाने के लिए लड़ती हैं।

Exit mobile version