N1Live Entertainment अमित ने संजय मिश्रा और जसपाल से सीखे अभिनय के गुण, बोले- ‘सीखने की भूख’ ने किया प्रभावित
Entertainment

अमित ने संजय मिश्रा और जसपाल से सीखे अभिनय के गुण, बोले- ‘सीखने की भूख’ ने किया प्रभावित

Amit learnt acting skills from Sanjay Mishra and Jaspal, says his 'hunger to learn' impressed him

17 फरवरी । हालिया रिलीज क्राइम थ्रिलर फिल्म ‘वध-2’ को दर्शकों की तरफ से सकारात्मक प्रतिक्रिया मिल रही है। लोग फिल्म की कहानी और किरदारों की गहराई की तारीफ कर रहे हैं। फिल्म में अभिनेता अमित ने पुलिस अधिकारी अतीत सिंह का किरदार निभाया है।

अमित ने अपने रोल के बारे में बात करते हुए कहा, “इस फिल्म की खासियत ये है कि इसके सारे किरदार बहुत रियल हैं और मेरे किरदार की खासियत ये है कि वो स्थिति के अनुसार काम करता है, क्योंकि हमारी जिंदगी में भी हम हर समय एक जैसे नहीं रहते हैं। स्थिति के हिसाब से हमारा व्यवहार बदलता है। मेरा किरदार इसलिए खास है क्योंकि यह दिखाता है कि असल जिंदगी में कोई इंसान अलग-अलग हालात में कैसे रिएक्ट करता है।”

उन्होंने अपने किरदार की तैयारी पर कहा, “मैंने इस रोल के लिए बहुत इंटरनली मेहनत की है। मैंने समझा कि अतीत कैसे सोचता है, कैसा इंसान है। चूंकि वह पुलिस अधिकारी है, इसलिए पूछताछ के दौरान उसके चेहरे पर हर भाव नहीं दिखना चाहिए। कई बातें उसे अंदर से परेशान करती हैं, लेकिन बाहर से वह पूरी तरह आत्मविश्वास से भरा और अपने काम में माहिर दिखता है। मैंने ठीक इसी तरह इस किरदार को तैयार किया।”

फिल्म में कई दिग्गज कलाकार नजर आ रहे हैं। सभी के साथ काम करने को लेकर उन्होंने कहा, “यह फिल्म मेरे लिए बहुत कुछ सिखाने वाली रही। फिल्म में ज्यादातर सितारे बहुत अनुभवी थे, लेकिन मैंने देखा कि इतने बड़े मुकाम पर भी उनमें काम करने की भूख बनी हुई है। वे हर सीन को नए अंदाज से अप्रोच करते हैं। इससे मुझे सीख मिली कि छोटी-छोटी बातों का ध्यान रखकर भी परफॉर्मेंस को और बेहतर बनाया जा सकता है।”

अभिनेता ने आगे संजय मिश्रा के साथ काम करने को कहा, “संजय मिश्रा के साथ काम करना बहुत अच्छा था। वे हर सीन को शुरू करने से पहले बताते हैं कि इसे और अलग तरीके से भी किया जा सकता है। जसपाल सर भी यही कहते थे कि और बेहतर हो सकता है या नहीं। शूटिंग के दौरान काफी इम्प्रोवाइजेशन होता है। इससे मुझे समझ आया कि एक्टर को अपने कम्फर्ट जोन से बाहर निकलना चाहिए। तभी सीन और भी सुंदर बन जाता है।”

Exit mobile version