August 1, 2026
Entertainment

अंकिता लोखंडे ने पति और मां को दी जन्मदिन की बधाई, दोनों के लिए लिखा खास नोट

Ankita Lokhande wishes her husband and mother a happy birthday; pens a special note for both.

टेलीविजन इंडस्ट्री की लोकप्रिय अभिनेत्री अंकिता लोखंडे ने सोशल मीडिया के जरिए मां और पति विक्की को जन्मदिन की बधाई दी। अभिनेत्री ने इंस्टाग्राम सेक्शन पर पति विक्की जैन की तस्वीर शेयर कर लिखा, “जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं, मेरी दुनिया आपको लंबी उम्र मिले। हैप्पी बर्थडे बेस्ट ऑफ माय लाइफ।” इसके बाद अंकिता लोखंडे ने अपनी मां के साथ तस्वीर इंस्टाग्राम स्टोरीज पर शेयर कर लिखा, “मां, मैं आपसे बहुत प्यार करती हूं। आपने जो मुझे दिया है, उसका हिसाब मैं किसी भी रूप में नहीं चुका सकती। जन्मदिन की अनंत बधाई हो मां।”

अंकिता लोखंडे ने 14 दिसंबर 2021 को मुंबई के एक फाइव-स्टार होटल में व्यवसायी विक्की जैन के साथ शादी की थी। दोनों की लव स्टोरी एक कॉमन फ्रेंड के जरिए पार्टी में मिलने से शुरू हुई थी। शादी के बाद यह जोड़ा रियलिटी शो ‘बिग बॉस 17’ में भी नजर आया था।

हाल ही में यह कपल कुकिंग रियलिटी शो ‘लाफ्टर शेफ्स – अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट’ में देखा गया था। इस सीरीज को भारती सिंह होस्ट करती हैं और शेफ हरपाल सिंह सोखी जज करते हैं। यह स्टार विजय टीवी नेटवर्क के तमिल शो कूकू विद कोमाली पर बेस्ड है। हाल ही में खत्म हुए तीसरे सीजन में अभिषेक कुमार, समर्थ जुरेल एली गोनी, जन्नत जुबैर, अर्जुन बिजलानी, तेजस्वी प्रकाश, एल्विश यादव, करण कुंद्रा, कश्मीरा शाह, कृष्णा अभिषेक, अंकिता, विक्की, निया शर्मा और सुदेश लहरी जैसे कंटेस्टेंट थे। अली और जन्नत इस सीजन के विनर घोषित होकर ट्रॉफी अपने घर ले गए।

अंकिता लोखंडे की बात करें तो, उन्होंने पवित्र रिश्ता में अर्चना देशमुख के लीड रोल से डेब्यू किया था, जिसमें उन्होंने 2009 से 2014 तक सुशांत सिंह राजपूत और हितेन तेजवानी के साथ काम किया। इसके बाद एक्ट्रेस ने ‘झलक दिखला जा 4’, ‘कॉमेडी सर्कस का नया दौर’ और ‘एक थी नायिका’ में हिस्सा लिया। उन्होंने 2018 में ‘मणिकर्णिका: द क्वीन ऑफ झांसी’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया, जो रानी लक्ष्मीबाई के जीवन पर आधारित एक एपिक ड्रामा है।

इसके बाद वह 2020 में एक्शन थ्रिलर फिल्म ‘बागी 3’ में नजर आईं, जिसमें टाइगर श्रॉफ, श्रद्धा कपूर और रितेश देशमुख थे।

Leave feedback about this

  • Service