July 28, 2026
Entertainment

अनुपम खेर ने सतीश कौशिक को किया याद, बोले-उनकी कमी को शब्दों में बयां नहीं कर सकता

Anupam Kher remembers Satish Kaushik; says his absence cannot be expressed in words.

अभिनेता अनुपम खेर ने मंगलवार को अपने प्रिय मित्र और अभिनेता सतीश कौशिक की यादों में खोते नजर आए। अभिनेता ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए कपिल शर्मा के शो में सतिश कौशिक के साथ बिताए यादगार लम्हों को याद किया

अभिनेता अनुपम खेर ने कपिल शर्मा के शो की कुछ तस्वीरें और वीडियोज इंस्टाग्राम पर पोस्ट किए, जिसमें शो के दौरान कपिल शर्मा की मस्ती और सतीश कौशिक नजर आ रहे हैं। अभिनेता ने इस पोस्ट के जरिए अपने प्रिय मित्र सतीश कौशिक को याद किया। साथ ही, कपिल शर्मा की जमकर सराहना की।

अभिनेता अनुपम खेर ने पोस्ट कर लिखा, “पुरानी यादों के गलियारों से कुछ यादों को शेयर करने के लिए किसी खास वजह की जरूरत नहीं होती। वे बस अचानक सामने आ जाती हैं, चेहरे पर मुस्कान ले आती हैं और याद दिलाती हैं कि जिंदगी कितनी खूबसूरत है।”

अभिनेता ने बताया कि उनकी यह वीडियो कपिल शर्मा के शो का है। अभिनेता अनुपम खेर ने लिखा, “यह वीडियो कपिल शर्मा के साथ और यह तस्वीर मेरे प्यारे दोस्त सतीश कौशिक के साथ 27 नवंबर 2020 को ली गई थी। आज इन्हें देखकर मुझे एहसास हुआ कि शायद हमारी जिंदगी का सबसे बड़ा उद्देश्य लोगों के चेहरों पर खुशी लाना है। अपने-अपने तरीके से सतीश, कपिल और मैंने अपनी फिल्मों, हंसी-मजाक और काम के जरिए यही कोशिश की है।”

उन्होंने आगे लिखा, “यह सोचकर दिल में गहरी खुशी और आभार महसूस होता है कि अगर हम कुछ लोगों को भी मुस्कुराने की वजह दे पाए, तो हमारी जिंदगी का सफर सफल रहा। मुझे सतीश की हर दिन याद आती है। उस कमी को शब्दों में पूरी तरह बयां नहीं किया जा सकता।”

अभिनेता ने कपिल शर्मा की तारीफ करते हुए लिखा, “मैं यह भी कहना चाहता हूं कि कपिल शर्मा ने लाखों-करोड़ों घरों में खुशियां पहुंचाई हैं। हर दिन पूरे देश को हंसाना कोई छोटी बात नहीं, बल्कि यह एक खूबसूरत सेवा है। आज इस पोस्ट को साझा करने की कोई खास वजह नहीं थी… बस दिल में प्यार, आभार, पुरानी यादें और भावनाएं उमड़ आईं। कभी-कभी इतना ही काफी होता है।”

Leave feedback about this

  • Service