March 27, 2026
Entertainment

अनुपम खेर की भावुक वापसी, जहां से सीखा अभिनय, सालों बाद वहीं से फिर शुरू किया अभ्यास

Anupam Kher’s emotional return to the place where he learned acting, years later, where he resumed his practice.

27 मार्च । चार दशक से अधिक के करियर में अनुपम खेर 550वीं फिल्म की शूटिंग कर रहे हैं और अपने थिएटर के पुराने दिनों को भी जी रहे हैं।

अभिनेता के लिए फिल्मी करियर की शुरुआत बिल्कुल भी आसान नहीं थी। यही कारण है कि अभिनेता रोजाना कुछ नया सीखने के लिए तैयार रहते हैं। अब अभिनेता वहां पहुंच गए हैं, जहां उन्होंने थिएटर और अभिनय की शुरुआत की थी।

पृथ्वी थिएटर ने कई सितारों को चमकने का मौका दिया था, और उनमें से एक अनुपम खेर भी हैं, जिन्होंने अपना पहला नाटक ‘डिजायर अंडर द एल्म्स’ यहीं प्रस्तुत किया था और उससे पहले घंटों अभ्यास भी किया।

आज अभिनेता उसी जगह पर अपने नए नाटक की तैयारी कर रहे हैं और वहां बैठकर उनके लिए नए प्ले की लाइनें याद कर पाना मुश्किल हो रहा है क्योंकि पुरानी यादें उन्हें खींच रही हैं।

पृथ्वी थिएटर की वीडियो शेयर कर अभिनेता ने लिखा, “पृथ्वी थिएटर और मैं… 1982 में, मैंने मुंबई के पृथ्वी थिएटर में अपना पहला नाटक ‘डिजायर अंडर द एल्म्स’ प्रस्तुत किया था। मैं अनुभवहीन, घबराया हुआ, लेकिन आशा से भरा हुआ था और सपनों से लबालब था। इस जगह ने मुझे सिर्फ एक मंच ही नहीं दिया। उसने मुझे एक उम्मीद दी। मैं निर्माताओं, निर्देशकों और नए साथियों से मिला।”

उन्होंने लिखा, “आज जब मैं अपने नए नाटक ‘जाने पहचाने अनजाने’ की तैयारी कर रहा हूं, तो मैं खुद को सुबह-सुबह पृथ्वी थिएटर में वापस जाते हुए पाता हूं, जब वहां शांति होती है, मानो ध्यानमग्न हों। वहां बैठकर, अपने संवादों का अभ्यास करते हुए, मुझे वही भूख, वही उत्साह और वही कृतज्ञता महसूस होती है।”

यह बात सच है कि कुछ यात्राएं घूम-फिरकर एक उसी जगह पर पहुंच जाती हैं, जहां से जीवन की नई शुरुआत होती है। यह पल हर किसी के लिए भावुक कर देने वाला होता है क्योंकि जब पीछे मुड़कर देखा जाता है तो मेहनत, लगन, और संघर्ष की असली परिभाषा समझ आती है। इसी भाव से फिलहाल अनुपम खेर गुजर रहे हैं।

Leave feedback about this

  • Service