N1Live Entertainment पिता की याद में अपारशक्ति खुराना ने सुरों से दी श्रद्धांजलि, वीडियो शेयर कर लिखा- ‘मिस यू द कूलेस्ट खुराना’
Entertainment

पिता की याद में अपारशक्ति खुराना ने सुरों से दी श्रद्धांजलि, वीडियो शेयर कर लिखा- ‘मिस यू द कूलेस्ट खुराना’

Aparshakti Khurana paid tribute to his father with his melodious voice, shared a video and wrote, 'Miss you the coolest Khurana'

अभिनेता अपारशक्ति खुराना ने सोमवार को पिता पंडित पी. खुराना की जयंती पर उन्हें याद करते हुए सोशल मीडिाया पर एक भावुक पोस्ट शेयर किया। अभिनेता ने इंस्टाग्राम पर पिता को याद करते हुए वीडियो पोस्ट की। इस वीडियो में वे भारतीय संगीत वाद्ययंत्र हारमोनियम बजाते हुए मेहंदी हसन साहिब का गाना ‘मुझे तुम नजर से गिरा तो रहे हो’ गा रहे हैं।

अभिनेता ने अपनी वीडियो पोस्ट कर लिखा, “आज पापा का जन्मदिन है। काफी बार उनकी याद में मेहंदी हसन साहिब का ‘मुझे तुम नजर से’ गाता हूं। पापा हमेशा कहा करते थे, ‘वह बहुत बड़े कलाकार हैं – उनको तमीज से गाया करो।’ कोशिश कर रहा हूं पापा, तमीज से गाने की और बेहतर कलाकार बनने की। मिस यू अ लॉट- द कूलेस्ट खुराना।”

बता दें कि अपारशक्ति खुराना और आयुष्मान खुराना के पिता, पंडित पी. खुराना (वीरेंद्र खुराना), उत्तर भारत के एक प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य और अंकशास्त्री थे। उन्हें ज्योतिष शास्त्र में उनकी विशेषज्ञता और इस विषय पर कई किताबें लिखने के लिए जाना जाता था। 19 मई 2023 को हार्ट अटैक के कारण उनका मोहाली में निधन हो गया था। अपारशक्ति और आयुष्मान दोनों ही अपने पिता के बहुत करीब थे।

अपारशक्ति खुराना हालिया रिलीज फिल्म ‘जब खुली किताब’ में नजर आए थे। फिल्म की कहानी दो ऐसे बुजुर्ग दंपति के इर्द-गिर्द घूमती है, जो उम्र के आखिरी पड़ाव पर तलाक लेते हैं। फिल्म में अपारशक्ति ने आर.के. नेगी नाम के एक छोटे वकील का किरदार निभाया है। उनका किरदार एक इमोशनल और काम की तलाश में रहने वाले वकील का है, जो पंकज कपूर और डिंपल कपाड़िया के बुजुर्ग जोड़े के तलाक के मामले को संभालता है।

इसी के साथ ही, अभिनेता साउथ सिनेमा में डेब्यू करने जा रहे हैं। अभिनेता तमिल फिल्म ‘रूट – रनिंग आउट ऑफ टाइम’ (साइंस-फिक्शन थ्रिलर) में नजर आएंगे। इस साइंस-फिक्शन फिल्म का निर्देशन सूर्यप्रताप एस. द्वारा किया गया है और इसमें वह तमिल अभिनेता गौतम कार्तिक के साथ स्क्रीन शेयर करेंगे।

Exit mobile version