N1Live Entertainment ‘तुम वाकई बहुत हॉट हो’, कॉकटेल-2 में कृति सेनन के लुक पर रश्मिका मंदाना ने दी कुछ ऐसी प्रतिक्रिया
Entertainment

‘तुम वाकई बहुत हॉट हो’, कॉकटेल-2 में कृति सेनन के लुक पर रश्मिका मंदाना ने दी कुछ ऐसी प्रतिक्रिया

'You're really hot', Rashmika Mandanna reacts to Kriti Sanon's look in Cocktail 2

मनोरंजन जगत में अक्सर अभिनेत्रियों के बीच कॉम्पिटिशन देखने को मिलता है, लेकिन अभिनेत्री कृति सेनन और रश्मिका मंदाना के बीच बॉन्डिंग काफी अच्छी देखने को मिल रही है। दोनों जल्द ही अभिनेता शाहिद कपूर के साथ फिल्म ‘कॉकटेल 2’ में नजर आएंगी। हाल ही में ‘कॉकटेल 2’ के एक गाने के लॉन्च इवेंट के दौरान, रविवार रात मुंबई के एक मशहूर फाइव-स्टार होटल में रश्मिका मंदाना ने अपनी को-स्टार कृति सेनन की जमकर तारीफ की। वहीं, कृति ने भी रश्मिका को बेहद मिलनसार और सच्ची इंसान बताया।

दरअसल, ‘कॉकटेल 2’ में कृति सेनन का लुक उनके करियर के सबसे हॉट और ट्रेंडी लुक्स में से एक बताया जा रहा है। इसमें उन्होंने स्टाइलिश बीचवियर, श्रग्स और गर्मियों की स्टाइलिश ड्रेस पहनी हैं, जो उन्हें मॉडर्न और फ्रेश लुक दे रही हैं। अभिनेत्री के इस लुक की हर तरफ तारीफ हो रही है। इसी दौरान रश्मिका मंदाना भी खुद को कृति की तारीफ करने से रोक नहीं पाईं।

कार्यक्रम के दौरान रश्मिका मंदाना ने कहा कि फिल्म में कृति का लुक बेहद आकर्षक है। इसी बीच, कृति की तारीफ करते हुए रश्मिका उत्साह में कुछ ऐसा भी बोल गईं कि वहां मौजूद सभी लोग हंस पड़े।

रश्मिका मंदाना ने कहा, “हम जानते हैं कि शाहिद और कृति के बीच कैसी केमिस्ट्री है, लेकिन ‘कॉकटेल 2’ में कुछ ऐसा है, जो बहुत अलग और जादुई है। जब हमने ‘माशूका’ की झलकियां देखीं, तो उसकी एक झलक मिली। मुझे पता है कि यह तो बस शुरुआत है, क्योंकि मैंने फिल्म के जिन भी सीन के बारे में सुना है, वे सभी शानदार हैं।”

मीडिया के सामने फिल्म और उसमें दिखने वाली केमिस्ट्री के बारे में बात करते हुए रश्मिका ने कहा, “लेकिन ‘कॉकटेल 2’ में कुछ बहुत अलग है। तुम बहुत हॉट लग रही हो, जैसा कि पूरी दुनिया जानती है… और तुम सच में बहुत ज्यादा हॉट हो।” इसके बाद वहां मौजूद सभी लोग फिर हंसने लगे। रश्मिका ने आगे कहा, “कृति कमाल की लग रही हैं, मुझे माफ करना।”

होमी अदजानिया द्वारा निर्देशित इस फिल्म में शाहिद कपूर, कृति सेनन और रश्मिका मंदाना मुख्य भूमिकाओं में हैं। यह फिल्म 19 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Exit mobile version