May 2, 2026
Entertainment

परेश रावल को पीछे बिठाकर बाइक पर निकले अपारशक्ति खुराना

Aparshakti Khurana rides a bike with Paresh Rawal sitting behind him.

अभिनेता अपारशक्ति खुराना और परेश रावल आगामी पारिवारिक अनटाइटल्ड फिल्म में काम कर रहे हैं। फिल्म की शूटिंग से जुड़ा अपारशक्ति खुराना ने अभिनेता परेश रावल के साथ एक मजेदार वीडियो पोस्ट किया।

इंस्टाग्राम पर पोस्ट किए गए वीडियो में अपारशक्ति परेश रावल को बाइक पर पीछे बिठाकर घुमाते नजर आ रहे हैं। दोनों के चेहरे की मुस्कान यह बता रही है कि सेट पर उनके बीच कितनी शानदार बॉन्डिंग है।

वीडियो को और भी यादगार बनाने के लिए अपारशक्ति ने बैकग्राउंड में गाना ‘दो मस्ताने चले जिंदगी बनाने’ ऐड किया। अपारशक्ति ने वीडियो पोस्ट कर लिखा, “दो मस्ताने चले जिंदगी बनाने।”

फैंस इस वीडियो को खूब पसंद कर रहे हैं और परेश रावल को इस नए अंदाज में देखकर अपनी खुशी जाहिर कर रहे हैं। अभिनेता दर्शन कुमार ने हार्ट इमोजी के साथ अपनी प्रतिक्रिया दी।

आगामी पारिवारिक ड्रामा फिल्म में अपारशक्ति और परेश रावल के अलावा, वाणी कपूर मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। इस फिल्म का निर्माण, भगनानी फिल्म्स द्वारा किया जाएगा, जिसकी स्थापना निकी भगनानी और विक्की भगनानी ने अंकुर तकरानी के साथ की थी।

यह फिल्म आधुनिक समय में बिगड़ते रिश्तों की पृष्ठभूमि पर आधारित एक पारिवारिक ड्रामा है। नवजोत गुलाटी द्वारा लिखित और निर्देशित आगामी पारिवारिक ड्रामा कॉमेडी का एक लोकप्रिय मिश्रण होगी। हल्के-फुल्के हास्य और गंभीर भावनात्मक पलों के साथ, यह कहानी परिवार के महत्व को खूबसूरती से दर्शाएगी।

अपारशक्ति खुराना हालिया रिलीज फिल्म ‘जब खुली किताब’ में नजर आए थे। फिल्म की कहानी दो ऐसे बुजुर्ग दंपति के इर्द-गिर्द घूमती है, जो उम्र के आखिरी पड़ाव पर तलाक लेते हैं। फिल्म में अपारशक्ति ने आर.के. नेगी नाम के एक छोटे वकील का किरदार निभाया है। उनका किरदार एक इमोशनल और काम की तलाश में रहने वाले वकील का है, जो पंकज कपूर और डिंपल कपाड़िया के बुजुर्ग जोड़े के तलाक के मामले को संभालता है।

फिल्म को सिनेमाघरों में रिलीज करने की बजाय मेकर्स ने इसे ओटीटी पर स्ट्रीम किया है।

Leave feedback about this

  • Service