September 12, 2026
Entertainment

अरहान खान ने गिनाईं बिग बॉस 13 की खूबियां, बोले-जितना ज्यादा दिखोगे, उतना ज्यादा बिकोगे

Arhaan Khan lists the merits of Bigg Boss 13, says—the more you are seen, the more you sell.

बिग बॉस-13′ अपने दमदार प्रतियोगियों, शानदार रिश्तों और जबरदस्त ड्रामे के कारण भारतीय टेलीविजन के इतिहास का सबसे सफल और यादगार सीजन माना जाता है। इसी सीजन के कंटेस्टेंट अरहान खान का मानना है कि इस सीजन में हर प्रतियोगी अपनी असली शख्सियत के साथ खेला था और इसीलिए वह सीजन इतना सफल हुआ।

उन्होंने आईएएनएस के साथ बातचीत में बताया, “उस सीजन की खासियत यह थी कि उसमें बहुत सारे लोग थे। आप सिर्फ एक शख्स को देखते हैं, लेकिन वहां असीम, सिद्धार्थ, विशाल, पारस, शेफाली, मधुरिमा, हिमांशी, खेसारी लाल, हिंदुस्तानी भाऊ और कई अन्य अच्छे नाम थे।बहुत सारे लोग थे और इसीलिए वह इतना यादगार सीजन बना था।”

उन्होंने आगे कहा, “उस सीजन में हर कोई रियल था। हर किसी ने वैसा ही खेला जैसे वो हैं। अगर आप किसी भी कंटेस्टेंट को देखें, तो कोई किसी की कॉपी नहीं कर रहा था। सीजन तेरह देखने के बाद लोग ये नहीं कह रहे थे कि किसी कंटेस्टेंट ने किसी की नकल की है या सीजन कॉपी किया गया है। लोग बस खुद जैसे थे। उन्होंने रियलिटी के साथ खेला और इसीलिए वह सीजन इतना सफल हुआ।”

अभिनेता से आईएएनएस ने सवाल किया, “क्या आपको लगता है कि रियलिटी शो करने के बाद एक एक्टर के लिए अपनी इमेज बनाना मुश्किल हो जाता है?”

अरहान खान ने कहा, “मुझे लगता है कि अब इमेज वाला सीन ही खत्म हो गया है। पहले अपनी इमेज को लेकर कॉन्शियस रहना पड़ता था। आज ऐसा कुछ नहीं होता। आप जितना ज्यादा दिखोगे, उतना ज्यादा बिकोगे। ऐसा कोई शख्स नहीं जिसके साथ कंट्रोवर्सी न जुड़ी हो। अगर आप हमारा बिग बॉस वाला सीजन देखेंगे, तो उसमें हर किसी के साथ कंट्रोवर्सी थी। यह सबसे बड़ा हिट और सबसे यादगार सीजन था। इसे आज भी हर कोई याद करता है।”

अभिनेता ने आगे सोशल मीडिया की वजह से बढ़ते मौकों पर बात की। उन्होंने कहा, “सोशल मीडिया ने न सिर्फ एक्टर्स के लिए मौके बढ़ाए हैं, बल्कि नए लोगों को भी बहुत सारे मौके दिए हैं। साथ ही यह बहुत स्ट्रेसफुल भी है। सोशल मीडिया बहुत से लोगों को परेशान भी करता है, लेकिन जब सक्सेस मिलती है तो वह ऐसे ही नहीं आती। यह अपने साथ बहुत सारा बैगेज लेकर आती है। आप किस इंडस्ट्री या शोबिज में हैं, इससे कोई फर्क नहीं पड़ता। ये चीजें सक्सेस के साथ आती हैं।”

Leave feedback about this

  • Service