May 12, 2026
Entertainment

अर्जुन कपूर के फिल्मी सफर को 14 साल पूरे, एक्टर बोले-‘परमा’ आज भी है दिल के करीब

Arjun Kapoor completes 14 years of his film career, actor says ‘Parma’ is still close to his heart

12 मई । अभिनेता अर्जुन कपूर ने अभिनय की दुनिया में 14 साल पूरे कर लिए हैं। उन्होंने फिल्म इश्कजादे से अपने अभिनय करियर की शुरुआत की थी। सोमवार को फिल्म ने रिलीज के 14 साल पूरे कर लिए।

इस मौके पर अर्जुन कपूर ने इंस्टाग्राम पर फिल्म से जुड़े कुछ मशहूर सीन्स के स्केच शेयर किए। अभिनेता ने इस पोस्ट के जरिए बताया कि उनका किरदार ‘परमा’ आज भी उन्हें अपने फिल्मी सफर की शुरुआत जैसा लगता है, जिसे वह आगे भी रोमांचक प्रोजेक्ट्स के साथ जारी रखना चाहते हैं।

अर्जुन ने लिखा, “14 साल बाद भी, परमा आज भी ऐसा लगता है जैसे सब कुछ अभी शुरू ही हुआ हो। इश्कजादे मेरे लिए एक्टर के रूप में, सिनेमा की दुनिया में और आप सभी के साथ मेरी शुरुआत थी और यह सफर आज भी जारी है।”

हबीब फैसल द्वारा निर्देशित फिल्म ‘इश्कजादे’ को आदित्य चोपड़ा ने यश राज फिल्म्स के बैनर तले प्रोड्यूस किया था। इस फिल्म में अर्जुन के अपोजिट अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा थीं। रोमांटिक-एक्शन फिल्म साल 2012 में रिलीज हुई थी, जिसे दर्शकों ने खूब प्यार दिया था। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई की थी।

फिल्म में अर्जुन कपूर और परिणीति चोपड़ा की एक्टिंग की जमकर तारीफ हुई थी। दोनों की केमिस्ट्री को दर्शकों ने बहुत पसंद किया। यह फिल्म उत्तर प्रदेश की पृष्ठभूमि पर आधारित एक धमाकेदार, जुनूनी और दिल दहला देने वाली प्रेम कहानी थी। फिल्म की कहानी राजनीतिक रंजिश, अंतर-धार्मिक संघर्ष, बंदूक संस्कृति और बागी प्यार के इर्द-गिर्द घूमती है। इसमें परमा चौहान (अर्जुन कपूर) और मुस्लिम लड़की जोया (परिणीति चोपड़ा) दोनों ही कट्टर प्रतिद्वंद्वी और राजनीतिक परिवारों से हैं।

शुरुआत में एक-दूसरे से नफरत करने वाले परमा और जोया को प्यार हो जाता है। हालांकि बाद में जोया को पता चलता है कि परमा ने उसे धोखा दिया था, जिससे कहानी में नाटकीय मोड़ आता है। कहानी का अंत बहुत भावुक और दुखद है, जहां प्रेमी जोड़ा अपने परिवारों की हिंसा से बचने के लिए आत्महत्या कर लेता है।

Leave feedback about this

  • Service