N1Live Entertainment आर्या-गौतम कार्तिक स्टारर ‘मिस्टर एक्स’ को सेंसर बोर्ड की मंजूरी, मिला यूए सर्टिफिकेट
Entertainment

आर्या-गौतम कार्तिक स्टारर ‘मिस्टर एक्स’ को सेंसर बोर्ड की मंजूरी, मिला यूए सर्टिफिकेट

Arya-Gautam Karthik starrer 'Mr. X' gets Censor Board approval, gets UA certificate

6 अप्रैल । अभिनेता आर्या, गौतम कार्तिक और मंजू वारियर स्टारर मोस्टअवेटेड स्पाई एक्शन थ्रिलर फिल्म ‘मिस्टर एक्स’ को सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन (सीबीएफसी) ने रिलीज के लिए मंजूरी दे दी है। फिल्म को यूए सर्टिफिकेट मिला है, जिसका मतलब है कि यूए सर्टिफिकेट मिलने के बाद फिल्म परिवार के साथ देखने लायक हो गई है।

फिल्म इसी महीने सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। अभिनेता आर्या ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इस खबर को पोस्ट करते हुए लिखा, “हम आ रहे हैं। यूए सर्टिफाइड। इस अप्रैल, अनजान और रोमांचक दुनिया में कदम रखने को तैयार। दुनिया भर में तलाश शुरू होगी…।

फिल्म का निर्माण विनीत जैन और एस. लक्ष्मण कुमार ने किया है, जबकि को-प्रोड्यूसर ए. वेंकटेश हैं। निर्देशन मनु आनंद का है, जो ‘एफआईआर’ जैसी फिल्म को लिए लोकप्रिय हैं।

निर्देशक मनु आनंद ने हाल ही में बताया कि फिल्म इस महीने रिलीज हो रही है। उन्होंने कहा, “ऐसा लगा जैसे सदियां बीत गईं, लेकिन ‘मिस्टर एक्स’ इस महीने दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। मैं उन सभी का शुक्रिया अदा करता हूं जिन्होंने इस फिल्म पर काम किया। उम्मीद है कि दर्शकों को हमारा काम पसंद आएगा।”

प्रोड्यूसर लक्ष्मण कुमार ने बताया कि यह फिल्म कई सच्ची घटनाओं से प्रेरित है। इसमें देश पर आए पांच ऐसे असली खतरों को दिखाया गया है, जिन्हें भारतीय खुफिया एजेंसियों ने नाकाम कर दिया था। फिल्म जासूसी की दुनिया को रोमांचक तरीके से पेश करती है। फिल्म में आर्या, गौतम कार्तिक और मंजू वारियर के अलावा सरदकुमार, अनघा, अतुल्या, रायजा विल्सन और काली वेंकट जैसे कलाकार भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे।

फिल्म की शूटिंग भारत के कई शहरों जैसे राजस्थान, चेन्नई, मैसूर में 100 दिनों से ज्यादा चली। कुछ सीन अजरबैजान में भी फिल्माए गए। फिल्म में संगीत शिबू थॉमस का है, सिनेमैटोग्राफी अरुल विंसेंट ने संभाली है। एडिटिंग प्रसन्ना की है। स्टंट सिल्वा ने कोरियोग्राफ किए हैं और आर्ट डायरेक्शन इंदुलाल कवीद का है।

Exit mobile version