September 29, 2026
Sports

एशियन गेम्स: चारों क्वार्टर फाइनल बारिश से धुले, सेमीफाइनल में भारत-श्रीलंका और पाकिस्तान-बांग्लादेश आमने-सामने

Asian Games: All four quarter-finals washed out by rain; India to face Sri Lanka and Pakistan to take on Bangladesh in the semi-finals.

 

निशिन, एशियन गेम्स 2026 के सभी चार क्वार्टर फाइनल मुकाबले बारिश की वजह से धुल गए। इस वजह से भारत, श्रीलंका, बांग्लादेश और पाकिस्तान ने बेहतर रैंक के आधार पर सेमीफाइनल में जगह बना ली है।

 

 

एशियन गेम्स 2026 में सोमवार को निशिन के कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क में दो क्वार्टर फाइनल होने थे। पहला क्वार्टर फाइनल पाकिस्तान और हांगकांग के बीच होना था और दूसरा क्वार्टर फाइनल भारत और अफगानिस्तान के बीच होना था। दोनों ही मैच बारिश की भेंट चढ़ गए और बिना टॉस के ही रद्द कर दिए गए। पहले क्वार्टर फाइनल से पाकिस्तान और दूसरे क्वार्टर फाइनल से भारत ने सेमीफाइनल में जगह बनाई।

 

मंगलवार को इवेंट के तीसरे और चौथे क्वार्टर फाइनल कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क में ही खेले जाने थे। तीसरा क्वार्टर फाइनल श्रीलंका और नेपाल के बीच होना था, जबकि चौथा क्वार्टर फाइनल बांग्लादेश और मलेशिया के बीच होना था। ये दोनों ही क्वार्टर फाइनल भी बारिश की वजह से बिना टॉस के रद्द कर दिए गए। तीसरे क्वार्टर फाइनल से श्रीलंका और चौथे क्वार्टर फाइनल से बांग्लादेश को सेमीफाइनल में भेजा गया है।

 

क्वार्टर फाइनल फेज की समाप्ति के बाद सेमीफाइनल की तस्वीर स्पष्ट हो गई है।

 

पहला सेमीफाइनल गुरुवार (1 अक्टूबर) को बांग्लादेश और पाकिस्तान के बीच खेला जाएगा। मैच भारतीय समयानुसार सुबह 5:30 बजे से खेला जाएगा। इसी दिन दूसरा सेमीफाइनल श्रीलंका और भारत के बीच सुबह 10:30 बजे से खेला जाएगा।

 

दोनों मैच निशिन के कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क में होने हैं। क्वार्टर फाइनल फेज के पूरी तरह बारिश से धुल जाने के बाद सेमीफाइनल को लेकर टीमों, आयोजकों और क्रिकेट फैंस के मन में चिंता बनी हुई है। क्वार्टर फाइनल की तरह अगर सेमीफाइनल भी बारिश की वजह से धुला तो बेहद चिंताजनक होगा।

 

बता दें कि फाइनल और तीसरे स्थान के लिए भी मैच निशिन के कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क में ही खेले जाने हैं।

Leave feedback about this

  • Service