March 16, 2026
National

ओडिशा में राज्यसभा चुनाव से पहले विधायकों को तोड़ने की कोशिश: कांग्रेस

Attempt to poach MLAs ahead of Rajya Sabha polls in Odisha: Congress

15 मार्च । ओडिशा में राज्यसभा चुनाव को लेकर सियासी पारा चढ़ा हुआ है। इस बीत विपक्षी पार्टी कांग्रेस ने रविवार को भाजपा और सत्ताधारी पार्टी समर्थित निर्दलीय उम्मीदवार दिलीप राय पर गंभीर आरोप लगाए। कांग्रेस ने दिलीप राय पर राज्यसभा चुनाव से पहले बेंगलुरु के एक रिसॉर्ट में ठहरे कांग्रेस विधायकों को वित्तीय प्रलोभन देकर लुभाने का प्रयास करने का आरोप लगाया।

पार्टी ने आरोप लगाया कि शनिवार दोपहर को ओडिशा के राउरकेला से चार व्यक्ति बेंगलुरु के एक होटल में ठहरे और रविवार सुबह वहां ठहरे ओडिशा कांग्रेस के विधायकों और नेताओं से संपर्क स्थापित करने का प्रयास किया। पत्रकारों से बात करते हुए कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और सांसद सप्तगिरि उलका ने कहा कि संदिग्ध व्यक्तियों को पुलिस के हवाले कर दिया गया है।

उन्होंने आरोप लगाया कि वे खाली चेक और प्रत्येक विधायक को 5 करोड़ रुपए देने की पेशकश लेकर आए थे। उन्होंने यह भी दावा किया कि पुलिस पूछताछ के दौरान निर्दलीय उम्मीदवार दिलीप राय का नाम सामने आया था। हमें शक है कि दिलीप राय ही नहीं, मुख्यमंत्री मोहन चरण मांझी भी इस विधायक सौदेबाजी में शामिल हैं।

उन्होंने कहा कि हमने एफआईआर दर्ज कराई है जिसमें कहा गया है कि वे वित्तीय प्रलोभन देकर हमारे विधायकों को खरीदने की कोशिश कर रहे हैं और हमने इस मामले की उचित जांच की मांग की है। उन्होंने हमारे विधायकों को धमकी भी दी है कि उन्हें ओडिशा लौटने नहीं दिया जाएगा और उन्हें अगवा करने की कोशिश भी की है। यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। राजनीति में विधायक सौदेबाजी की कोई जगह नहीं है। अगर हमारे विधायकों को कुछ भी होता है, तो मुख्यमंत्री मांझी जिम्मेदार होंगे।

इसी बीच, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और एआईसीसी ओडिशा के प्रभारी अजय लल्लू ने रविवार को भाजपा की इस बात के लिए आलोचना की कि उसने दिलीप राय को ओडिशा से राज्यसभा चुनाव में स्वतंत्र उम्मीदवार के रूप में समर्थन दिया है।

भुवनेश्वर में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए, लल्लू ने आरोप लगाया कि भाजपा ने विधानसभा में केवल 22 विधायक होने के बावजूद चौथा उम्मीदवार मैदान में उतारा है, जो उनके अनुसार हॉर्स-ट्रेडिंग के माध्यम से सीट जीतने का प्रयास दर्शाता है।

उन्होंने दिलीप राय की उम्मीदवारी पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि पूर्व केंद्रीय मंत्री को पहले कोयला ब्लॉक आवंटन मामले में दोषी ठहराया जा चुका है।

Leave feedback about this

  • Service