March 21, 2026
Entertainment

‘धुरंधर’ के कास्ट-क्रू के साथ आयशा खान की खास झलक, बोलीं- फिल्म आने वाली कई पीढ़ियां याद रखेंगी

Ayesha Khan shares a glimpse of the Dhurandhar cast and crew, saying the film will be remembered for generations to come.

21 मार्च । बॉलीवुड की सबसे सफल फिल्मों की सूची में अपने नाम को शामिल करने वाली ‘धुरंधर: 2’ सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। आदित्य धर द्वारा निर्देशित एक एक्शन और स्पाई थ्रिलर फिल्म ‘धुरंधर 2’ पर्दे पर आने के बाद से ही सुर्खियां बटोर रही है। मूवी के लीड रोल रणवीर सिंह या अन्य कलाकार, सभी की दमदार एक्टिंग को खूब सराहा जा रहा है।

इसी बीच ‘धुरंधर’ फेम और शरारत गर्ल आयशा खान ने शुक्रवार को अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘इंस्टाग्राम’ पर कास्ट और क्रू के साथ कुछ बेहद ही खूबसूरत तस्वीरों को शेयर किया। अभिनेत्री ने रणवीर सिंह, सारा अर्जुन, यामी गौतम, आदित्य धर, क्रिस्टल डिसूजा सहित अन्य कास्ट और क्रू के साथ तस्वीरों को शेयर किया।

अभिनेत्री, मॉडल, डांसर और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर आयशा खान ने फोटो शेयर करते हुए सभी को लेकर दिल छूने वाला कैप्शन भी लिखा। एक्ट्रेस लिखती हैं, “एक तस्वीर असली धुरंधरों के साथ। रणवीर सिंह, जैसा कि मैंने आपसे कहा था, मैं पहले दिन से आपकी फैन हूं। आप पूरी दुनिया के हकदार हैं। मुकेश छाबड़ा, सितारों को बनाने वाले, सबसे प्यारे, ढेर सारा प्यार और सिर्फ प्यार। आप तो भगवान का भेजा हुआ तोहफा हो।”

उन्होंने लिखा, “आदित्य धर सर, मेरी आपसे जितनी भी बातचीत हुई है, वह हमेशा मेरे साथ रहेगी। मैं आपके काम और निजी जिंदगी के बीच के संतुलन बनाए रखने की कला की बहुत कायल हूं। इसमें कोई हैरानी की बात नहीं कि भगवान ने आप पर इतनी कृपा की है, और वह भी कितनी ज्यादा। हमेशा प्यार और सम्मान। सारा अर्जुन कितनी प्यारी लड़की है। हमेशा यलीना के लिए चीयर करती रहूंगी। चमकती रहो, जैसी हो वैसी ही रहना। यामी गौतम मैम, आपसे बहुत कुछ सीखने को मिला। आप सच में प्रेरणा देने वाली हैं। क्या जबरदस्त सफर रहा है आपका?”

आयशा ने लिखा, “विजय गांगुली और भी बहुत कुछ आने वाला है, उन सारी शरारतों के लिए शुक्रिया। क्रिस्टल डिसूजा मेरी लेडी, तुम तो एकदम कमाल की लग रही हो। तुम्हारे साथ स्क्रीन शेयर करना मेरे लिए बहुत खुशी की बात थी। उम्मीद है हम साथ में और भी बहुत कुछ करेंगे। सौम्या टंडन, आपसे थप्पड़ खाने का बेसब्री से इंतजार कर रही हूं (अगर आप समझ रही हो तो)। इसी से तो पता चलता है कि कोई ‘स्टार’ बन गया है। अर्जुन रामपाल सर, हमारी कोई अच्छी सी साथ वाली तस्वीर नहीं मिल पाई, लेकिन मेरे दिल में आपके लिए बहुत प्यार है। आपकी गर्मजोशी ही सब कुछ है। आंटी का इंस्टाग्राम अकाउंट नहीं मिल पाया, लेकिन उनके साथ डांस फ्लोर पर धमाल मचाने का बेसब्री से इंतजार है।”

अभिनेत्री आगे लिखती है, “मैं बस ‘धुरंधर’ की पूरी कास्ट और क्रू को शुक्रिया कहना चाहती हूं। ऐसी फिल्म का हिस्सा बनना किसी जादू से कम नहीं है, जिसे आने वाली कई पीढ़ियां याद रखेंगी। मुझे जितनी भी प्यार और तारीफ मिली है, उसके लिए मैं बहुत-बहुत शुक्रगुजार हूं। मुझ पर भरोसा करने के लिए शुक्रिया। मैं वादा करती हूं कि मैं अपना सबसे अच्छा प्रदर्शन करूंगी। भले ही मुझसे कुछ गलतियां हों, लेकिन, मैं उनसे सीखूंगी भी।”

आयशा खान अपने फैंस के लिए लिखती हैं, “मुझे अब अपनी ऑडियंस को गर्व महसूस कराने की और भी ज्यादा जिम्मेदारी महसूस हो रही है। मैं आज जो कुछ भी हूं, वह आप सबके दिए हुए प्यार की वजह से ही हूं। मैं वादा करती हूं कि मैं अपना सब कुछ झोंक दूंगी। मेरा यकीन करो, यह सफर आसान नहीं रहा है, लेकिन जब मैं पीछे मुड़कर देखती हूं, तो मेरे चेहरे पर मुस्कान आ जाती है। एक ऐसी मुस्कान, जो मेरे दिल की गहराइयों से निकलती है। अपने परिवार के सहयोग के बिना मैं कुछ भी नहीं कर पाती। वे मेरे लिए सबसे पहले हैं।”

Leave feedback about this

  • Service