N1Live National बामर लॉरी में डिप्टी मैनेजर समेत कई पदों पर निकली भर्ती, 5 जून तक करें आवेदन
National

बामर लॉरी में डिप्टी मैनेजर समेत कई पदों पर निकली भर्ती, 5 जून तक करें आवेदन

Balmer Lawrie Recruitment 2018 for Deputy Manager and other posts; Apply by June 5

बामर लॉरी एंड कंपनी लिमिटेड ने प्रमुख कार्यकारी पदों के लिए योग्य और अनुभवी पेशेवरों की आवश्यकता के अनुसार भर्ती के लिए अलग-अलग कुल 4 पदों रिक्तियों की घोषणा एक आधिकारिक अधिसूचना जारी करके की है। बामर लॉरी की ओर से जारी 4 पदों में डिप्टी मैनेजर (एचआर), डिप्टी मैनेजर (मार्केटिंग), असिस्टेंट मैनेजर (कॉमर्शियल) और असिस्टेंट मैनेजर (एफआईसीओ कार्यात्मक) के 1-1 पद शामिल हैं।

इन सभी पोस्ट के लिए ऑनलाइन माध्यम से आवेदन प्रक्रिया 13 मई से शुरू हो गई है और आवेदन की अंतिम तिथि 5 जून तय की गई है। ऐसे में जो पात्र उम्मीदवार इन पदों पर नियुक्त होने के लिए एप्लीकेशन फॉर्म भरना चाहते हैं, वे बामर लॉरी की ऑफिशियल पोर्टल पर जाकर तय अंतिम तिथि या उससे पहले अपना रजिस्ट्रेशन फॉर्म जमा कर सकते हैं।

आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास एआईसीटीई/यूजीसी/एमएचआरडी/एआईटीए/यूएफटीएए/भारत सरकार/राज्य सरकार द्वारा अनुमोदित संस्थान/विश्वविद्यालय से डिप्टी मैनेजर (एचआर) पद के लिए 2 वर्षीय पूर्णकालिक एमबीए/पोस्ट-ग्रेजुएशन डिग्री/पोस्ट-ग्रेजुएशन डिप्लोमा (मानव संसाधन/संचालन/मानव संसाधन विकास/आंतरिक संबंध/ऊर्जा/मानव संसाधन प्रबंधन/श्रम संबंध/प्रबंधन/श्रम अध्ययन/परिवर्तन और नेतृत्व में) या समाज कार्य/समाज कल्याण में मास्टर डिग्री या समकक्ष, डिप्टी मैनेजर (मार्केटिंग) पद के लिए 2 वर्षीय पूर्णकालिक एमबीए (मार्केटिंग/सप्लाई चेन मैनेजमेंट/लॉजिस्टिक्स) या पोस्ट-ग्रेजुएट डिग्री/डिप्लोमा मैनेजमेंट में (मार्केटिंग/सप्लाई चेन मैनेजमेंट/लॉजिस्टिक्स) में होना चाहिए।

असिस्टेंट मैनेजर (कॉमर्शियल) पद के लिए उम्मीदवारों के पास पूर्णकालिक इंजीनियरिंग में ग्रेजुएशन या 2 वर्षीय पूर्णकालिक एमबीए या पोस्ट-ग्रेजुएशन डिग्री/डिप्लोमा प्रबंधन में, और असिस्टेंट मैनेजर (एफआईसीओ कार्यात्मक) पद के लिए पूर्णकालिक इंजीनियरिंग में ग्रेजुएशन (आईटी/कंप्यूटर विज्ञान/इलेक्ट्रॉनिक्स और दूरसंचार) या सीए या एमसीए या 2 वर्षीय पूर्णकालिक एमबीए/प्रबंधन (वित्त) में पोस्ट-ग्रेजुएशन डिग्री/डिप्लोमा होना चाहिए। इसी के साथ सभी पोस्ट के लिए कैंडिडेट्स के पास प्रासंगिक क्षेत्र में तय वर्षों का अनुभव और अन्य निर्धारित पात्रता का होना भी अनिवार्य है।

आवेदकों की अधिकतम आयु डिप्टी मैनेजर पद के लिए 32 वर्ष और असिस्टेंट मैनेजर पद के लिए 27 वर्ष तय की गई है, जिसकी गणना एप्लीकेशन फॉर्म भरने की अंतिम तिथि के आधार पर की जाएगी। वहीं, आरक्षित श्रेणी से आने वाले कैंडिडेट्स को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

योग्य अभ्यर्थियों का चयन शैक्षणिक/पेशेवर योग्यताओं और अनुभव के आधार पर शॉर्टलिस्टिंग, लिखित परीक्षा/इंटरव्यू और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के आधार पर किया जाएगा, जिसके बाद चयनित कैंडिडेट्स की सैलरी पोस्ट के अनुसार 40,000 से 1,60,000 रुपए के बीच प्रति माह होगी। इसी के साथ कैंडिडेट्स को अन्य लाभ और भत्ते भी दिए जाएंगे।

Exit mobile version