असम में रास महोत्सव में छाईं बरखा रानी बिषया, बोलीं- ऐसा लगा जैसे वैकुंठ पहुंच गए हों
Entertainment

असम में रास महोत्सव में छाईं बरखा रानी बिषया, बोलीं- ऐसा लगा जैसे वैकुंठ पहुंच गए हों

असम में बिश्वनाथ के लेहू गांव में इन दिनों ‘ग्रेटर लेहूगांव सार्वजनिक रास महोत्सव’ का आयोजन चल रहा है। इस महोत्सव में अभिनेत्री बरशा रानी बिषयाअपनी प्रस्तुति दे रही हैं।

आयोजन के बाद अभिनेत्री ने आईएएनएस के साथ बातचीत की और इस महोत्सव के बारे में खुलकर बताया। उन्होंने कहा, “हमारे असम में रासलीला बहुत ही शानदार तरीके से मनाई जाती है। बिश्वनाथ के लेहू गांव में एक खुली जगह पर यह कार्यक्रम किया जाता है, वहां पर वृंदावन का सेटअप बनाया जाता है। इसमें भगवान श्रीकृष्ण के जन्म से लेकर रासलीला तक, सब कुछ नाटक के रूप में दिखाया जाता है, जिसे देखकर ऐसा लगता है जैसे हम स्वयं वैकुंठ पहुंच गए हों या वृंदावन आ गए हों, जहां कृष्ण ने अपनी गोपियों के साथ रासलीला की थी।”

अभिनेत्री ने आगे बताया कि इसके पीछे आध्यात्मिक महत्व भी है। उन्होंने कहा, “मुझे लगता है कि हमारी आने वाली पीढ़ी को अच्छा समाज देने के लिए इस तरह के महोत्सव होने चाहिए, जिससे वे कुछ सीख लें और आगे बढ़ें।”

अभिनेत्री ने बताया कि उन्होंने इस कार्यक्रम में राधा माता का किरदार निभाया है और पहले भी वह देवकी का अभिनय कर चुकी हैं। उन्होंने कहा, “मैं पहले भी इस महोत्सव में अपनी परफॉर्मेंस दे चुकी हूं, पहले मैंने देवकी का किरदार निभाया था और इस बार भी देवकी का किरदार निभाया है, बहुत अच्छा लगता है, धन्यवाद।”

ग्रेटर लेहूगांव सार्वजनिक रास महोत्सव इस साल अपने 25वें वर्ष (रजत जयंती) का भव्य जश्न मना रहा है। यह एक पांच दिवसीय ओपन-एयर (खुले मैदान में होने वाला) सांस्कृतिक और धार्मिक महोत्सव है। महोत्सव के दौरान भगवान श्रीकृष्ण की रासलीला और ‘केलिगोपाल’ नाटक का मंचन किया जा रहा है।

इसमें असमिया फिल्म जगत की जानी-मानी अभिनेत्रियां, जैसे बरशा रानी बिषया (देवकी के रूप में) और मेघरंजनी मेधी व वैभवी गोस्वामी (राधा के रूप में), अपनी प्रस्तुतियां दे रही हैं।

Leave feedback about this

  • Service