N1Live National बंगाल चुनाव : प्रधानमंत्री मोदी 9-12 अप्रैल तक सात चुनावी कार्यक्रमों में हो सकते हैं शामिल
National

बंगाल चुनाव : प्रधानमंत्री मोदी 9-12 अप्रैल तक सात चुनावी कार्यक्रमों में हो सकते हैं शामिल

Bengal Elections: Prime Minister Modi may attend seven election events from April 9-12 Bengal Elections: Prime Minister Modi may attend seven election events from April 9-12

7 अप्रैल । पश्चिम बंगाल में दो चरणों में होने वाले विधानसभा चुनावों के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस सप्ताह 9 अप्रैल से शुरू होने वाले सात चुनावी कार्यक्रमों में शामिल हो सकते हैं।

पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की राज्य समिति के एक सदस्य ने बताया, “प्रधानमंत्री मोदी के अब तक तय हुए संभावित कार्यक्रम के अनुसार, 9 अप्रैल को वह पश्चिम बर्दवान जिले के आसनसोल, बीरभूम जिले के सूरी और पूर्वी मिदनापुर जिले के हल्दिया में एक के बाद एक तीन बड़ी चुनावी रैलियों को संबोधित कर सकते हैं।”

राज्य समिति के सदस्य ने बताया कि 11 अप्रैल को प्रधानमंत्री मोदी तीन चुनावी रैलियों मुर्शिदाबाद जिले के जंगीपुर, पूर्वी बर्दवान जिले के कटवा और दक्षिण दिनाजपुर जिले के बालुरघाट में संबोधित करने वाले हैं।

उन्‍होंने कहा, “प्रधानमंत्री मोदी 11 अप्रैल को दार्जिलिंग जिले के सिलीगुड़ी में रात बिताएंगे। अगले दिन, यानी 12 अप्रैल को वह सिलीगुड़ी शहर में एक रोड शो में हिस्सा लेने वाले हैं।”

इस महीने की शुरुआत में 5 अप्रैल को, प्रधानमंत्री ने राज्य में अपना चुनावी अभियान शुरू किया था, जिसमें उन्होंने कूच बिहार जिले के कूच बिहार शहर में एक बड़ी रैली को संबोधित किया था।

राज्य समिति के सदस्य ने कहा कि योजना के मुताबिक, प्रधानमंत्री मोदी कुल 14 चुनावी कार्यक्रमों में हिस्सा लेने वाले हैं, जिनमें उनकी रैलियां और रोड शो शामिल हैं।

उनका आखिरी कार्यक्रम दक्षिण कोलकाता के भवानीपुर विधानसभा क्षेत्र में होगा, जहां पश्चिम बंगाल विधानसभा में विपक्ष के नेता सुवेंदु अधिकारी का मुकाबला वहां की मौजूदा तृणमूल कांग्रेस विधायक और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से है। भवानीपुर में प्रधानमंत्री का कार्यक्रम रैली और रोड शो का मिला-जुला रूप होने की संभावना है।

पश्चिम बंगाल में दो चरणों के विधानसभा चुनाव 23 अप्रैल और 29 अप्रैल को होंगे। पहले चरण में 152 विधानसभा सीटों के लिए वोटिंग होगी, और दूसरे चरण में बाकी बची 142 सीटों पर चुनाव होंगे। परिणाम 4 मई को घोषित किए जाएंगे।

Exit mobile version