April 23, 2026
Entertainment

जंगलों में फोटोग्राफी और जिम में कड़ी मेहनत, ‘फोर्स 3’ के लिए पूरी तरह तैयार हैं हर्षवर्धन राणे

Between jungle photography and hard work in the gym, Harshvardhan Rane is all set for ‘Force 3’

23 अप्रैल । अभिनेता हर्षवर्धन राणे अभिनय के साथ-साथ फिटनेस के लिए भी जाने जाते हैं। सोशल मीडिया पर अभिनेता काफी सक्रिय रहते हैं और निजी जिंदगी से जुड़ी झलकियां प्रशंसकों के साथ शेयर करते रहते हैं। इसी कड़ी में उन्होंने बुधवार को अपने अगले प्रोजेक्ट के बारे में जानकारी दी।

अभिनेता हर्षवर्धन राणे ने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें पोस्ट कीं, जिसमें उनके जीवन के कई पहलुओं को देखा जा सकता है। इन तस्वीरों में उनके जिम वर्कआउट, फोटोग्राफी के प्रति प्रेम और आगामी प्रोजेक्ट्स की तैयारी का मिश्रण है। अभिनेता ने अपनी वर्कआउट तस्वीरें शेयर करते हुए दिखाया कि वे अपनी फिटनेस को लेकर कितने गंभीर हैं। कुछ तस्वीरों में उनकी फोटोग्राफी का हुनर साफ झलक रहा है।

दरअसल, अभिनेता हर्षवर्धन राणे को वाइल्डलाइफ फोटोग्राफी का जबरदस्त शौक है और वे अक्सर अपने व्यस्त शेड्यूल से समय निकालकर जंगलों की सैर पर निकल जाते हैं और प्रकृति को अपने कैमरे में कैद करते हैं। उन्होंने शेर की शानदार तस्वीर पोस्ट की।

हर्षवर्धन ने लिखा, “फिलहाल अपनी अगली परीक्षा के लिए पढ़ाई कर रहा हूं, नई फिल्मों के नरेशन सुन रहा हूं और सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि उन्होंने अपनी बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘फोर्स 3’ के लिए शारीरिक प्रशिक्षण भी शुरू कर दिया है। थोड़ा आराम, ताकि मैं अगले दिन फिर से ये सब अच्छे से कर सकूं।”

अभिनेता का यह अनुशासित शेड्यूल प्रशंसकों के लिए प्रेरणा का स्रोत बना हुआ है। हर्षवर्धन के पोस्ट करने के बाद फैंस कमेंट सेक्शन पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं और उनकी आगामी फिल्म ‘फोर्स 3’ को लेकर अपनी उत्सुकता जाहिर कर रहे हैं।

जॉन अब्राहम की सुपरहिट एक्शन फ्रेंचाइजी की तीसरी कड़ी, ‘फोर्स 3’ 2027 में सिनेमाघरों में रिलीज होगी। भव धूलिया द्वारा निर्देशित इस फिल्म में जॉन अब्राहम एसीपी यशवर्धन के रूप में लौट रहे हैं और उनके साथ हर्षवर्धन राणे और तान्या मानिकतला मुख्य भूमिकाओं में हैं। फिलहाल, गुजरात में शूटिंग चल रही है।

Leave feedback about this

  • Service