May 3, 2026
National

भगवंत मान ने जलियांवाला बाग नरसंहार के शहीदों को दी श्रद्धांजलि, ‘सपनों का पंजाब बनाने’ का आह्वान

Punjab CM launches scheme to provide Rs 1000 monthly assistance to women

13 अप्रैल । पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने अमृतसर के जलियांवाला बाग में अपनी जान कुर्बान करने वाले शहीदों को श्रद्धांजलि दी है। उन्होंने आह्वान किया कि सभी साथ आएं और मिलकर शहीदों के सपनों का पंजाब बनाएं।

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, “अमृतसर के जलियांवाला बाग में देश की आजादी के लिए अपनी जान कुर्बान करने वाले महान शहीदों को कोटि-कोटि प्रणाम। अंग्रेजी हुकूमत के जुल्म का शिकार हुए उन शूरवीरों की कुर्बानी को देश हमेशा याद रखेगा। शहीदों का बहाया गया रक्त हमारी आने वाली पीढ़ियों को देश-प्रेम और बलिदान के लिए हमेशा प्रेरित करता रहेगा। आइए, हम सब मिलकर शहीदों के सपनों का पंजाब बनाएं।”

पंजाब विधानसभा के स्पीकर कुलतार सिंह संधवां ने भी शहीदों को नमन किया। उन्होंने लिखा, “जलियांवाला बाग के नरसंहार में शहीद हुए वीरों के अद्वितीय बलिदान को कोटि-कोटि नमन। 13 अप्रैल 1919 की वह दर्दनाक घटना आज भी हमारे दिलों को झकझोर देती है। स्वतंत्रता केवल एक शब्द नहीं, बल्कि उन लाखों शहीदों का सपना है, जिन्होंने जलियांवाला बाग में अपने प्राणों का बलिदान दिया।”

आम आदमी पार्टी की पंजाब इकाई ने भी शहीदों को श्रद्धांजलि दी है। पार्टी ने ‘एक्स’ पोस्ट में लिखा, “13 अप्रैल 1919 को अमृतसर के जलियांवाला बाग में हुए नरसंहार के सभी शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि। यह दिन, जो दमन की पराकाष्ठा को उजागर करता है, हर भारतीय को स्वतंत्रता की कीमत और उसके लिए दिए गए बलिदानों की याद दिलाता है, जिन बलिदानों ने हजारों देशभक्तों को अपनी मातृभूमि के लिए संघर्ष करने के लिए प्रेरित किया।”

श्री हरगोबिंदपुर साहिब से आम आदमी पार्टी के विधायक अमरपाल किशनकोट ने भी शहीदों को नमन किया। उन्होंने लिखा, “दमन की पराकाष्ठा को उजागर करने वाला यह दिन हर भारतीय को आजादी की कीमत और उसके लिए दी गई उन कुर्बानियों की याद दिलाता है, जिन्होंने हजारों देशभक्तों के भीतर मातृभूमि के लिए संघर्ष करने की प्रेरणा जगाई।”

Leave feedback about this

  • Service