N1Live Entertainment ‘भोजपुरी का फ्लेवर, साउथ का स्वैग’, पवन सिंह ने बढ़ाया फिल्म ‘डकैत’ का क्रेज
Entertainment

‘भोजपुरी का फ्लेवर, साउथ का स्वैग’, पवन सिंह ने बढ़ाया फिल्म ‘डकैत’ का क्रेज

Bhojpuri flavour, South swag, Pawan Singh adds to the craze for the film 'Dakait'

26 मार्च । भोजपुरी इंडस्ट्री के पावर स्टार कहे जाने वाले पवन सिंह का एक-एक पोस्ट फैंस के बीच जबरदस्त हलचल मचा देता है। इस कड़ी में उन्होंने बुधवार को इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट डाला, जो अपकमिंग फिल्म ‘डकैत: एक प्रेम कथा’ से जुड़ा था।

इस पोस्ट ने फैंस के बीच उत्सुकता को और बढ़ा दिया है। दरअसल, पवन सिंह ने अपने इंस्टाग्राम पर फिल्म का एक पोस्टर शेयर किया है, जिसमें ‘टच बडी’ ग्रैंड सॉन्ग लॉन्च इवेंट की जानकारी दी गई।

इंस्टाग्राम पर पवन सिंह द्वारा साझा किए गए पोस्टर में लिखा है कि यह इवेंट 28 मार्च को शाम 6 बजे से गोरखपुर के महंत दिग्विजयनाथ पार्क में आयोजित किया जाएगा। पोस्टर में एक एक्ट्रेस के साथ पवन सिंह और फिल्म के लीड हीरो अदिवी शेष नजर आ रहे है।

इस पोस्ट को शेयर करते हुए पवन सिंह ने कैप्शन में लिखा, “भोजपुरी का फ्लेवर, साउथ का स्वैग, इस बार धमाका होगा डबल पावर के साथ।”

अगर फिल्म की बात करें तो ‘डकैत: एक प्रेम कथा’ एक रोमांटिक एक्शन ड्रामा है, जिसमें अदिवी शेष और मृणाल ठाकुर मुख्य भूमिका में नज़र आएंगे। फिल्म की कहानी एक गुस्सैल कैदी के इर्द-गिर्द घूमती है, जो अपनी एक्स-गर्लफ्रेंड से बदला लेना चाहता है, क्योंकि उसे लगता है कि उसकी प्रेमिका ने उसे धोखा दिया है। कहानी में प्यार, धोखा और इमोशनल टकराव को एक अलग अंदाज़ में दिखाया गया है।

इस फिल्म की खास बात यह भी है कि इसकी कहानी खुद अदिवी शेष ने लिखी है। फिल्म का निर्देशन शेनिल देव कर रहे हैं। फिल्म में अनुराग कश्यप पुलिस ऑफिसर के रोल में दिखाई देंगे। वहीं प्रकाश राज और अतुल कुलकर्णी जैसे अनुभवी कलाकार भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे।

‘डकैत: एक प्रेम कथा’ पहले 19 मार्च को रिलीज होने वाली थी, लेकिन पवन कल्याण की ‘उस्ताद भगत सिंह’ और रणवीर सिंह की ‘धुरंधर: द रिवेंज’ की वजह से इसकी रिलीजिंग डेट को आगे बढ़ा दिया गया। अब यह 10 अप्रैल 2026 को रिलीज होगी।

Exit mobile version