July 31, 2026
Entertainment

शिवलिंग पर जल चढ़ाते वक्त चश्मा पहनने पर ट्रोल हुईं भूमि पेडनेकर, यूजर्स बोले- ‘पूजा कम, फोटोशूट ज्यादा है’

Bhumi Pednekar trolled for wearing sunglasses while offering water to the Shivling; users remarked, “It looks more like a photoshoot than a prayer.”

एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर सावन के पवित्र महीने में शिवलिंग पर पूजा करते हुए एक वीडियो शेयर करने के बाद सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल हो रही हैं। ‘दम लगा के हईशा’ से बॉलीवुड करियर शुरू करने वाली अभिनेत्री भूमि पेडनेकर ने ‘बाला’, ‘शुभ मंगल सावधान’ और ‘भुज’ जैसी फिल्मों में अपने काम से दर्शकों का दिल जीता। पर्दे पर वो अक्सर मजबूत किरदारों में दिखती हैं। सोशल मीडिया पर भी वह अपनी लाइफ के छोटे-बड़े पल फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। चाहे जिम की वीडियो हो या फैमिली के साथ तस्वीरें, भूमि हर चीज खुलकर पोस्ट करती हैं।

भूमि पेडनेकर ने इंस्टाग्राम पर भगवान शिव की पूजा की कुछ तस्वीरें और एक वीडियो शेयर किया। वीडियो में भूमि शिवलिंग पर जल चढ़ाती हुई दिखाई दे रही थीं। उन्होंने इस पोस्ट के साथ कैप्शन में लिखा, ‘जैसे ही सावन शुरू होता है, मैं आसान जिंदगी के लिए नहीं, बल्कि इसे शान से जीने की ताकत के लिए प्रार्थना करता हूं। हर हर महादेव।’

भूमि का ये पोस्ट देखकर कई फैंस ने कमेंट में ‘हर हर महादेव’ लिखा और उनकी भक्ति की तारीफ भी की, लेकिन इसी पोस्ट के साथ कुछ चीजें ऐसी थीं, जिन पर लोगों की नजर पड़ी और देखते ही देखते वह ट्रोल होने लगीं।

दरअसल, वीडियो और फोटो में भूमि ने ब्लैक कलर का सिंपल टॉप और ब्लू डेनिम जींस पहनी हुई थी। सबसे बड़ी बात, इस दौरान उन्होंने सनग्लासेस पहन रखा था। शिवलिंग पर जल चढ़ाते समय भी उन्होंने आंखों पर चश्मा लगाया हुआ है। आंखों पर चश्मे को देख लोगों ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया। सोशल मीडिया पर लोगों का कहना है कि पूजा के समय सादगी और मर्यादा का ध्यान रखा जाना चाहिए।

इंस्टाग्राम के कमेंट सेक्शन में लोगों ने नाराजगी जाहिर करते हुए कई कमेंट्स किए। एक यूजर ने लिखा, ”क्या जरूरत है ऐसे चश्मा लगा के पूजा करने की? हद है।” दूसरे यूजर ने कहा, ”महादेव की पूजा कम और फोटो शूट ज्यादा लग रहा है, प्लीज ऐसी चीजें पोस्ट मत करो।’

अन्य यूजर्स ने लिखा, ‘मंदिर में भगवान की भक्ति कर रही हों आप या फिर फोटोशूट।’ कुछ यूजर्स ने तंज कसते हुए लिखा, ”इन्हें पूजा में भी फैशन और स्टाइल चाहिए… वरना आम नागरिक लगने लगेंगी पूजा करते हुए।’ एक अन्य यूजर ने कमेंट में लिखा, ‘चश्मा तो उतार लेती मैडम जी। अगर दिल से पूजा करनी है तो कैमरे और स्टाइल की जरूरत नहीं है।”

एक और यूजर ने कहा, ”सेलेब्स हर चीज को कंटेंट बना देते हैं, चाहे वो भक्ति ही क्यों न हो।” हालांकि भूमि के कुछ फैंस उनके सपोर्ट में भी उतरे। उन्होंने कहा, ”भक्ति दिल से होती है। भगवान चश्मे या कपड़े नहीं देखते। अगर कोई सच्चे मन से पूजा कर रहा है तो उसे जज नहीं करना चाहिए।’

Leave feedback about this

  • Service