September 28, 2026
Punjab

कांग्रेस पार्टी के पूर्व मंत्री साधु सिंह धर्मसौत को लेकर बड़ी खबर

आय से अधिक संपत्ति मामले में नाभा की नई जिला जेल में बंद कांग्रेस पार्टी के पूर्व मंत्री साधु सिंह धर्मसौत को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। कांग्रेस पार्टी के पूर्व मंत्री साधु सिंह धर्मसौत को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिली है।

जानकारी के अनुसार सुप्रीम कोर्ट ने साधु सिंह धर्मसोत को जमानत दे दी है। उल्लेखनीय है कि साधु सिंह धर्मसौत करीब 14 महीने से नाभा की नई जिला जेल में नजरबंद थे।

सूत्रों के अनुसार साधु सिंह धर्मसौत देर शाम नाभा की नई जिला जेल से बाहर आ सकते हैं।

Leave feedback about this

  • Service