June 6, 2026
National

बिहार: भाजपा एमएलसी प्रत्याशी शीला पंडित बोलीं- अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाएंगे सरकारी योजनाओं का लाभ

Bihar: BJP MLC candidate Sheela Pandit said – will take the benefits of government schemes to the last person

बिहार विधान परिषद द्विवार्षिक चुनाव 2026 के लिए भाजपा ने अपने उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति ने चार नामों को मंजूरी दी है। भाजपा ने पवन सिंह, डॉ. संजय मयूख, अनिल कुमार ठाकुर और शीला पंडित को अपना उम्मीदवार बनाया गया है। विधान परिषद प्रत्याशी शीला पंडित ने पार्टी नेतृत्व द्वारा उन पर जताए गए विश्वास के लिए आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि वह पार्टी की अपेक्षाओं पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगी और जनता की सेवा को अपनी प्राथमिकता बनाएंगी।

शीला पंडित ने कहा कि वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा के राष्ट्रीय नेतृत्व, बिहार भाजपा अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और पार्टी के सभी वरिष्ठ नेताओं की आभारी हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी ने उन्हें जो महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है, उसके लिए वह हृदय से धन्यवाद देती हैं।

विधान परिषद पहुंचने के बाद अपनी प्राथमिकताओं पर बात करते हुए उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना उनका मुख्य लक्ष्य होगा। उन्होंने कहा कि भाजपा के अंत्योदय के सिद्धांत के अनुरूप अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक विकास और कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए वह लगातार कार्य करेंगी। केंद्र और बिहार सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ हर जरूरतमंद व्यक्ति तक पहुंचे, इसके लिए विशेष प्रयास किए जाएंगे।

उन्होंने आगे कहा कि महिलाओं, युवाओं, किसानों और गरीब वर्ग के उत्थान के लिए चल रही योजनाओं को और अधिक प्रभावी तरीके से लोगों तक पहुंचाना उनकी प्राथमिकताओं में शामिल रहेगा। उन्होंने दावा किया कि विकास की दिशा में बिहार तेजी से आगे बढ़ रहा है और आने वाले समय में इस विकास गति को और मजबूत करने की आवश्यकता है। उन्होंने विश्वास जताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत-2047 के संकल्प को साकार करने में बिहार महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

Leave feedback about this

  • Service