April 21, 2026
National

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने नागालैंड के राज्यपाल नंदकिशोर यादव से की मुलाकात

Bihar Chief Minister Samrat Chaudhary met Nagaland Governor Nand Kishore Yadav.

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोमवार को नागालैंड के राज्यपाल नंदकिशोर यादव से मुलाकात की। यह मुलाकात नंदकिशोर यादव के पटना सिटी स्थित उनके आवास पर हुई। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने इस मुलाकात को शिष्टाचार भेंट बताया।

इस मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने राज्यपाल नंदकिशोर यादव को पुष्प गुच्छ भेंट कर सम्मान व्यक्त किया। वहीं, नंदकिशोर यादव ने सम्राट चौधरी को बिहार का नया मुख्यमंत्री बनने पर हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं। इस दौरान उन्होंने अंगवस्त्र और प्रतीक चिन्ह भेंट कर मुख्यमंत्री का स्वागत किया। मुलाकात के दौरान दोनों नेताओं के बीच सौहार्दपूर्ण माहौल देखने को मिला।

इस मुलाकात की जानकारी खुद मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर दी। मुलाकात की तस्वीरें शेयर करते हुए मुख्यमंत्री ने पोस्ट में लिखा, “वरिष्ठ भाजपा नेता और नागालैंड के माननीय राज्यपाल श्री नंदकिशोर यादव जी से उनके आवास पर जाकर शिष्टाचार मुलाकात की।”

वहीं, राज्यपाल नंदकिशोर यादव ने एक्स पोस्ट में लिखा, “बिहार सरकार के माननीय मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी जी से मेरे निजी आवास पर शिष्टाचार भेंट हुई। बिहार के मुख्यमंत्री के पद पर नव निर्वाचित होने पर बधाई व शुभकामनाएं दी।”

इससे पहले, सीएम सम्राट चौधरी ने रविवार को पूर्व राज्यपाल गंगा प्रसाद से मुलाकात की थी। सीएम ने एक्स पोस्ट के जरिए ही इस मुलाकात की भी जानकारी दी थी। उन्होंने लिखा, “भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व राज्यपाल गंगा प्रसाद जी से उनके आवास पर जाकर शिष्टाचार मुलाकात की।”

Leave feedback about this

  • Service