N1Live National बिहार कांग्रेस अध्यक्ष ने नीतीश कुमार को दिया जवाब, कहा, वे चाहते हैं मोदी जी कल-परसों में हट जाएं
National

बिहार कांग्रेस अध्यक्ष ने नीतीश कुमार को दिया जवाब, कहा, वे चाहते हैं मोदी जी कल-परसों में हट जाएं

Bihar Congress President replied to Nitish Kumar, said, he wants Modi ji to step down tomorrow or day after tomorrow.

पटना, 6 नवंबर । बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा इंडिया गठबंधन में कोई काम नहीं होने के लिए कांग्रेस को जिम्मेदार बताए जाने के बयान पर बिहार कांग्रेस अध्यक्ष अखिलेश सिंह ने करारा जवाब दिया है।

पटना में पत्रकारों से चर्चा के दौरान जब उनसे नीतीश के बयान के संबंध में पूछा गया तब कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सिंह ने कहा कि नीतीश कुमार चाहते हैं कि कल -परसों में ही मोदी जी हट जाएं। ऐसा थोड़े होता है।

उन्होंने कहा कि उसका समय है। अप्रैल में लोकसभा चुनाव होना है। अभी तो पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव हो रहे हैं, जिनमें कांग्रेस की स्थिति बहुत अच्छी है। कांग्रेस छत्तीसगढ़ और राजस्थान में फिर से सरकार बनाने जा रही है। मध्य प्रदेश में कांग्रेस आगे है। तेलंगाना और मिजोरम में भी कांग्रेस की लड़ाई वहां की क्षेत्रीय पार्टी से है।

कांग्रेस नेता ने कहा कि राज्य भी जरूरी है। राज्य से ही भारत बनता है। कांग्रेस अगर इन राज्यों में चुनाव जीतती है, इससे इंडिया गठबंधन और मजबूत होगा।

उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कुछ दिन पहले भाकपा की एक रैली में इंडिया गठबंधन में कुछ काम नहीं होने के लिए कांग्रेस को जिम्मेदार बताते हुए कहा था कि ऐसा लगता है कि कांग्रेस पार्टी को अब इसकी चिंता नहीं है। वह पांच राज्यों के चुनाव में लगी है।

Exit mobile version