April 16, 2026
National

बिहार: अंतरराष्ट्रीय साइबर फ्रॉड गिरोह का भंडाफोड़, चार गिरफ्तार

Bihar: International cyber fraud gang busted, four arrested

16 अप्रैल । बिहार के मोतिहारी जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र से पुलिस ने एक अंतरराष्ट्रीय साइबर फ्रॉड गिरोह का भंडाफोड़ किया है। इस मामले में पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार साइबर अपराधियों को ठगी की कुल राशि का 10 प्रतिशत कमीशन मिलता था।

‎पुलिस अधिकारी ने बुधवार को बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि कल्याणपुर के खटोलवा गांव के रहने वाले साइबर अपराधी अंकित कुमार पास के एक एटीएम के पास चहलकदमी कर रहा है। इसी सूचना के आधार पर पुलिस की एक टीम ने संबंधित इलाके से उसे गिरफ्तार कर लिया। ‎ ‎

पुलिस ने जब अंकित से पूछताछ की, तब एक बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़ हुआ। उन्होंने अपने तीन अन्य साथियों की भी जानकारी दी, जिसके बाद पुलिस ने उन सभी को गिरफ्तार कर लिया।

‎चकिया के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी संतोष कुमार ने बताया कि गिरफ्तार लोगों पर आरोप है कि ये सभी अन्य साथियों के साथ मिलकर पाकिस्तान के साइबर अपराधियों के सहयोग से सोशल मीडिया पर भ्रामक विज्ञप्ति के माध्यम से एवं लोगों को फर्जी कानूनी कार्रवाई का डर दिखाकर लोगों को ‘डिजिटल अरेस्ट’ करते थे और पैसा ठग लेते थे। ‎ ‎

इसके बाद उस राशि को सीडीएम के माध्यम से पाकिस्तानी साइबर अधिकारियों को ट्रांसफर कर देते हैं; इसके एवज में इन्हें 10 प्रतिशत हिस्सा मिलता था। इनका संपर्क अन्य राज्यों और देशों के साइबर अपराधियों से भी है।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि गिरफ्तार लोगों में अंकित कुमार के अलावा केसरिया के युवराज कुमार, गड़हिया के मोहम्मद और गझौलिया के चुन्नू कुमार शामिल हैं। इन सभी लोगों से पुलिस पूछताछ कर रही है।

इनमें से विभिन्न बैंकों के सात पासबुक, 10 एटीएम कार्ड, एक लैपटॉप, पांच मोबाइल बरामद किए गए हैं। इसके अलावा, अपराध की कमाई से खरीदी गई या अपराध में प्रयुक्त होने वाली दो महंगी बाइक्स और एक पल्सर बाइक भी पुलिस ने अपने कब्जे में ली है। ‎

Leave feedback about this

  • Service